दक्षिण भारत को मिली दो नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, जानें दोनों ट्रेनों के रूट से लेकर किराये तक की सारी डिटेल

शनिवार को पीएम मोदी ने सिकंदराबाद-तिरुपति और चेन्नई-कोयम्बटूर के बीच दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। हालांकि इन दोनों ही वंदे भारत ट्रेनों को केवल 8 कोच के साथ ही तैयार किया गया है। बता दें कि देश में इससे पहले जो 11 वंदे भारत ट्रेनें चलाई गई थीं उनमें डिब्बों की संख्या 16 थी। आइये जानते हैं दोनों ही ट्रेनों के रूट, स्टॉपेज और किराये की सारी डिटेल

अपडेटेड Apr 09, 2023 पर 7:55 AM
शनिवार को पीएम मोदी ने सिकंदराबाद-तिरुपति और चेन्नई-कोयम्बटूर के बीच दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई

देशवासियों को शनिवार यानी 8 अप्रैल 2023 के दिन दो नई वंदे भारत ट्रेनों (Vande Bharat Train) की सौगात मिली है। यह दोनों ही नई वंदे भारत ट्रेनें दक्षिण भारत के हिस्से में आई हैं। शनिवार को पीएम मोदी ने सिकंदराबाद-तिरुपति और चेन्नई-कोयम्बटूर के बीच दो वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। हालांकि इन दोनों ही वंदे भारत ट्रेनों को केवल 8 कोच के साथ ही तैयार किया गया है। बता दें कि देश में इससे पहले जो 11 वंदे भारत ट्रेनें चलाई गई थीं उनमें डिब्बों की संख्या 16 थी।

हो रहा कुल 13 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन

पीएम मोदी ने पहले हैदराबाद के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। आईटी सिटी हैदराबाद को तिरुपति में वेंकटेश्वर के आवास से जोड़ने वाली यह ट्रेन तेलंगाना से दूसरी वंदे भारत ट्रेन है। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह वंदे भारत ट्रेन सिकंदराबाद से तिरुपति के बीच यात्रा के समय को लगभग तीन घंटे 30 मिनट कम कर देगी। तीर्थयात्रियों के लिए यह विशेष रूप से फायदेमंद होगा। ट्रेन नलगोंडा, गुंटूर, ओंगोल और नेल्लोर में रुकेगी। सिकंदराबाद और तिरुपति के बीच टिकट की कीमत चेयर कार के लिए 1,680 रुपये और एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 3,080 रुपये रखी गई है। यह ट्रेन मंगलवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिनों तक चलाई जाएगी। आठ कोच वाली इस वंदे भारत ट्रेन में करीब 530 लोगों के बैठने की क्षमता है।

Delhi Metro में महिला से अपनी कोपैसेंजर पर छिड़का मिर्च स्प्रे, ट्विटर पर वायरल हो रहा ये वीडियो


चेन्नई से कोयंबटूर के बीच भी चलाई गई वंदे भारत ट्रेन

वहीं शनिवार को पीएम मोदी ने चेन्नई-कोयंबटूर वंदे भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच की 495 KM की दूरी को कोवल 5 घंटे 50 मिनट में तय करेगी। यह वंदे भारत सलेम, इरोड और तिरुपुर में रुकेगी और बुधवार को छोड़कर सप्ताह में छह दिन चलेगी। चेयर कार के टिकट की कीमत 1,365 रुपये होगी जबकि एक्जीक्यूटिव क्लास के टिकट की कीमत 2,485 रुपये होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।