Get App

पक्षी टकराने के बाद लेह जा रहा स्पाइसजेट का फ्लाइट वापस दिल्ली लौटा, सभी यात्री सुरक्षित

SpiceJet फ्लाइट SG 123 करीब 10:30 बजे रवाना हुई थी और करीब 11 बजे वापस लौट आई। सूत्र ने कहा कि इंजन में कंपन के कारण फ्लाइट वापस लौटा। उड़ान निगरानी वेबसाइट flightradar24 पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 737-7 फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया

Akhileshअपडेटेड May 26, 2024 पर 2:34 PM
पक्षी टकराने के बाद लेह जा रहा स्पाइसजेट का फ्लाइट वापस दिल्ली लौटा, सभी यात्री सुरक्षित
SpiceJet फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सामान्य तरीके से बाहर आ गए

लेह जा रहा स्पाइसजेट का एक फ्लाइट रविवार (26 मई) सुबह पक्षी टकराने की वजह से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली वापस लौट आया। सूत्रों ने बताया कि करीब 135 लोगों को लेकर लेह जा रहा बोइंग 737 फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया। फ्लाइट दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया और सभी यात्री सामान्य तरीके से बाहर आ गए। दिल्ली एयरपोर्ट पर फूल इमरजेंसी स्थिति घोषित कर दी गई। 10:30 बजे उड़ान भरने के बाद इंजन में कंपन की वजह से 11 बजे फ्लाइट वापस लौट आया।

पीटीआई के मुताबिक, स्पाइसजेट (SpiceJet) की यह फ्लाइट SG 123 करीब 10:30 बजे रवाना हुई थी और करीब 11 बजे वापस लौट आई। सूत्र ने कहा कि इंजन में कंपन के कारण फ्लाइट वापस लौटा। उड़ान निगरानी वेबसाइट flightradar24 पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, बोइंग 737-7 फ्लाइट उड़ान भरने के कुछ समय बाद राष्ट्रीय राजधानी लौट आया।

एयरलाइन के एक अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि फ्लाइट ने इमरजेंसी लैंडिंग नहीं की, बल्कि यह सामान्य तरीके से उतरा। स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने कहा, "स्पाइसजेट B737 फ्लाइट दिल्ली से लेह ज रहा था, तभी इंजन 2 पर एक पक्षी के टकराने के बाद वापस दिल्ली लौट आया। विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतर गया और यात्रियों को सामान्य रूप से उतार दिया गया।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें