Wimbledon 2024 final: स्पेन के युवा टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज ने लगातार दूसरे साल विंबलडन का खिताब जीत लिया है। 21 साल के अल्कराज ने रविवार (14 जुलाई) को विंबलडन मेंस सिंगल्स के फाइनल में लगातार दूसरे साल 7 बार के चैंपियन सर्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को हराकर अपना चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम लिया। कार्लोस अल्काराज ने नोवाक जोकोविच को 6-2, 6-2, 7-6 से हराकर लगातार दूसरा विंबलडन ग्रैंडस्लैम खिताब अपने नाम किया।
