Credit Cards

Surya Grahan 2022: 30 अप्रैल को लगेगा सूर्य ग्रहण, जानें भारत में कब आएगा नजर

Surya Grahan 2022: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानि 30 अप्रैल 2022 को लगने वाला है

अपडेटेड Apr 30, 2022 पर 1:01 AM
Story continues below Advertisement
सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल के दिन शनिवार देर रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा।

Surya Grahan 2022: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानि 30 अप्रैल 2022 को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक सूर्य ग्रहण होगा और भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल के दिन शनिवार देर रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा। ये 1 मई की सुबह 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

सूर्य ग्रहण भारत में कब लगेगा?

सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार 30 अप्रैल शनिवार को देर रात 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा। ग्रहण 1 मई की सुबह 4 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। ये सूर्य ग्रहण अंटार्कटिका के अलावा अटलांटिक एरिया, प्रशांत महासागर और दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी पश्चिमी भागों में नजर आएगा। ये ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा।


ऐसी है मान्यता

अगर भारतीय मान्यताओं को माने तो कल लगने वाले सूर्यग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं होगा। हिंदू पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल शनिवार को वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या भी है।

क्या होता है आंशिक सूर्यग्रहण

ये ग्रहण आंशिक ग्रहण (annular eclipse) है। इसमें आसमान में रिंग ऑफ फायर दिखाई देता है। ऐसा तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को ढक लेता है, लेकिन पूरी तरह से नहीं ढक पाता। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है।

सूर्य ग्रहण के दिन रखें इन बातों का ध्यान

नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (NASA) के अनुसार लोगों को सावधान रहना चाहिए और अपनी आंखों की सुरक्षा के लिए एक्लिप्स ग्लास का इस्तेमाल करना चाहिए। लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सीधे सूर्य की ओर न देखें।

- NASA लोगों को सलाह देता है कि वे घर के बने फिल्टर या पारंपरिक धूप के चश्मे का इस्तेमाल न करें या इससे आंखें खराब हो सकती हैं।

- यदि आप अपने कैमरों से रिंग ऑफ फायर को कैद करने के लिए उत्सुक हैं, तो नासा ऐसा करने के लिए मना करता है क्योंकि इससे चोट लग सकती है।

- जो बच्चे ग्रहण देखना चाहते हैं वे माता-पिता की देखरेख में ऐसा कर सकते हैं।

- लोगों को सलाह दी जाती है कि वे हेडलाइट जलाकर वाहन चलाएं और गति को नियंत्रित रखें।

- लोगों को अन्य वाहनों से अच्छी दूरी बनाए रखने की भी सलाह दी जाती है।

- चश्मा पहनने वाले लोग सूर्य ग्रहण को देखने के लिए अपने दैनिक चश्मे के ऊपर अपना ग्रहण वाला चश्मा पहन सकते हैं।

Technical View: मंदड़ियों ने कसा शिकंजा तो अगले हफ्ते 16800 तक लुढ़क सकता है निफ्टी, जानें किन लेवल्स पर लगाना है दांव

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।