Get App

Tata Motors के कमर्शियल वाहन 1 अक्टूबर से हो जाएंगे महंगे, जानिए वजह

कंपनी ने कहा है कि कमोडिटी महंगे होने की वजह से लागत में इजाफा हो गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 21, 2021 पर 5:53 PM
Tata Motors के कमर्शियल वाहन 1 अक्टूबर से हो जाएंगे महंगे, जानिए वजह

भारत की सबसे बड़ी कमर्शियल वाहन बनाने वाली कंपनी टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अपनी कारों के दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने 1 अक्टूबर के कमर्शियल वाहनों के दाम बढ़ाने का ऐलान किया है।

टाटा मोटर्स ने एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि वाहनों के दाम में 2 फीसदी का इजाफा करेगी। स्टील समेत कई अन्य चीजों के महंगे होने की वजह से लागत बढ़ गई है।

कंपनी का कहना है कि उसने मैन्युफैक्चरिंग के कई स्तरों पर लागत को कम करके कीमत में बढ़ोतरी कम करने की कोशिश की है। बढ़ती लागत की वजह से कई ऑटोमेकर्स कंपनियों ने अपने वाहनों के दाम में इजाफा किया है।

टाटा मोटर्स ने इसके पहले अगस्त में अपने पैसेंजर वाहनों (passenger vehicles) की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है। इसी महीने देश की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी ने भी तीसरी बार अपने सभी अन्य मॉडलों के वैरिएंट की कीमतों में बढ़ोतरी कर चुकी है। मारुति सुजुकी ने जनवरी और अप्रैल में कीमतों में कुल मिलाकर करीब 3.5 फीसदी की बढ़ोतरी की थी।

टाटा मोटर्स की सेल्स टॉप गेयर में है। अगस्त में कंपनी की कुल बिक्री 53 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने अगस्त 2021 में कुल 54,190 गाड़ियां बेची हैं। कंपनी ने अगस्त 2020 में 35,420 गाड़ियों की बिक्री की थी। वहीं कमर्शियल वाहनों की बिक्री अगस्त महीने में 66 फीसदी बढ़ी है। कंपनी ने अगस्त 2021 में 29781 कमर्शियल वाहन बेचे हैं। जबकि अगस्त 2021 में यह बिक्री 17,889 यूनिट रही है।

ऑटो कंपनी ने बताया कि घरेलू बाजार (domestic market) में उसकी यात्री वाहनों की बिक्री अगस्त में 28,018 रही, जो पिछले साल के इसी महीने में 18,583 रही थी। अगस्त 2020 के मुकाबले अगस्त 2021 में कंपनी की बिक्री में संख्या के लिहाज से 51 फीसदी का इजाफा हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें