Get App

टाटा पावर सोलर ने मैन्युफैक्चरिंग क्षमता दोगुनी कर 1,100 मेगावाट की

कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा पावर सोलर सिस्टम लिमिटेड ने बेंगलुरू में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का विस्तार किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 07, 2021 पर 10:40 PM
टाटा पावर सोलर ने मैन्युफैक्चरिंग क्षमता दोगुनी कर 1,100 मेगावाट की

टाटा पावर सोलर (Tata Power Solar) ने बुधवार को कहा कि उसने सौर सेल और मोड्यूल मैन्युफैक्चरिंग क्षमता दोगुनी कर 1,100 मेगावाट कर ली है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि टाटा पावर सोलर सिस्टम लिमिटेड (Tata Power Solar Systems Ltd) ने बेंगलुरू में अत्याधुनिक मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का विस्तार किया है।

इससे सेल और मोड्यूल की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 1,100 मेगावाट हो गई है। बयान के अनुसार सौर मोड्यूल की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि तथा आत्मनिर्भर भारत के लिए सरकार की अनुकूल नीतियों की वजह से आने वाले समय इसमें और तेजी की उम्मीद को देखते हुए प्लांट का विस्तार किया गया है।

टाटा पावर का बेंगलुरू में सौर उपकरण मैन्युफैक्चरिंग प्लांट (Tata Power Solar manufacturing plant in Bengaluru) देश का प्रमुख एकीकृत सेल और मोड्यूल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है।

दिसंबर 2020 की वित्तीय आय के अनुसार कंपनी का राजस्व 2,353 करोड़ रुपये था और एक अप्रैल 2021 तक 10,000 करोड़ रुपये की ऑर्डर लंबित थी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें