अरुणाचल प्रदेश: भारत-म्यांमार सीमा के पास असम राइफल्स पर आतंकी हमला, 1 जवान घायल

उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। उग्रवादियों ने जनरल एरिया तीरप चांगलांग जिले में सीमा पार से की गोलीबारी की है। इस हमले में एक जेसीओ जवान घायल हो गया है

अपडेटेड Aug 09, 2022 पर 11:17 AM
Story continues below Advertisement
इस हमले में एक जेसीओ जवान को मामूली चोटें आई हैं

अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भारत-म्यांमार सीमा (Indo-Myanmar border News) के पास मंगलवार सुबह असम राइफल्स की टुकड़ी (Assam Rifles) पर उग्रवादियों (Militants) ने हमला कर दिया। फिलहाल सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, उग्रवादियों ने असम राइफल्स के काफिले पर अचानक से फायरिंग शुरू कर दी। उग्रवादियों ने जनरल एरिया तीरप चांगलांग जिले में सीमा पार से की गोलीबारी की है। इस हमले में एक जेसीओ जवान घायल हो गया है।

बताया जा रहा है कि ULFA-I और NSCN-KYA के संदिग्ध आतंकवादियों ने 9 अगस्त की सुबह भारत-म्यांमार सीमा के पास अरुणाचल प्रदेश के चांगलांग जिले में असम राइफल्स कैंप पर हमला किया। इसी तरह की घटनाएं नागालैंड से भी सामने आ रही है।


ये भी पढ़ें- क्या फिर पाला बदलेंगे नीतीश कुमार! JDU-BJP के बीच तकरार से खतरे में बिहार सरकार, आज हो सकता है बड़ा फैसला

रक्षा जनसंपर्क अधिकारी के मुताबिक, इस हमले में एक जेसीओ जवान को मामूली चोटें आई हैं। इसके अलावा किसी जवान के घायल होने या चोटिल होने की सूचना नहीं है। उधर, असम राइफल्स के जवान आगामी स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए कड़ी निगरानी के मद्देनजर गश्त बढ़ा रहे हैं।

इससे पहले असम राइफल्स की मोरेह बटालियन ने इसी साल फरवरी में भारत-म्यांमार सीमा पर मणिपुर के मोरेह इलाके में 6 IED समेत अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद की थी। भारत-म्यांमार सीमा पर इससे पहले भी हाल ही में असम राइफल्स के जवानों ने चेकिंग के दौरान 282 किलोग्राम वजन के 200 से ज्यादा आईईडी बरामद किया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।