TRAI Block 10 Digit Number: दूसरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने एक बहुत ही बड़ा फैसला किया है। TRAI के इस नए फैसले से टेलीमार्केटिंग कंपनियों को बड़ा झटका लग सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्राई उन प्रमोशनल मैसेज के खिलाफ सख्ती करने वाला है जो ग्राहकों या मोबाइल यूजर्स को बिना उनकी इजाजत के कॉल करते हैं या मैसेज भेजते हैं। ट्राई ने टेलिकॉम कंपनियों को कहा है कि वह प्रमोशन के लिए अनरजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल ने करें। अब ऐसा करने वाली टेलीमार्केटिंग कंपनियों के लिए ट्राई सख्त कदम उठाने वाली है।
