Train Speed: भारतीय रेलवे (Indian Railways) देश की लाइफ लाइन भी मानी जाती है। इंडियन रेलवे रोजाना इतने यात्रियों को यात्रा कराता है। जितनी ऑस्ट्रेलिया की कुल आबादी है। ट्रैक की लंबाई के हिसाब से इंडियन रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है। भारत में कई तरह की ट्रेनें चलती हैं। इनमें पैसेंजर, मेल-एक्सप्रेस, एक्सप्रेस ट्रेन और सुपरफास्ट ट्रेन (Superfast Train) शामिल हैं। ट्रेन में स्टेयरिंग भी नहीं होती है। लोको पायलट ट्रेन की स्पीड को कम ज्यादा करता है। ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर लोको पायलट को कैसे पता चलता है कि ट्रेन की स्पीड किस जगह कितनी रखनी है?
