Viral Python: 23 फीट के अजगर ने किसान को निगला, ऐसे बाहर निकाला शव

Viral Python: 25 साल का इंडोनेशियन किसान अकबर सालुबिरो 2017 में लापता था। कई घंटों के सर्च ऑपरेशन के बाद उसे एक अजगर के पेट से निकाला गया। इंडोनेशिया के वेस्ट सालुवेसी द्वीप पर पाम ऑयल उगाया जाता है। जहां पर अकबर के दोस्तों को एक मोटा अजगर दिखा। काफी देर से एक ही जगह पर ये अजगर पड़ा हुआ था। पुलिस ने इसी अजगर के पेट से अकबर को बाहर निकाला।

अपडेटेड Aug 19, 2023 पर 3:23 PM
जिस अजगर ने अकबर को निगला था उसकी लंबाई लगभग 7 मीटर थी।

Viral Python: अजगर सांपों की प्रजाति में सबसे बड़े होते हैं। एनाकोंडा की तरह ही अजगर अपने शिकार को मुंह से पकड़कर उनके शरीर से लिपट जाते हैं। ये सांप एक ही बार में अपने पूरे शिकार को निकल लेते हैं। ऐसा ही एक केस कुछ सालों पहले सामने आया था। जहां एक  25 साल का इंडोनेशियन किसान अकबर सालुबिरो 2017 से लापता था। बाद में उसे एक अजगर के पेट से निकाला गया। इंडोनेशिया के वेस्ट सालुवेसी द्वीप पर पाम ऑयल उगाया जाता है। अकबर के 24 घंटों से भी ज्यादा समय से लापता होने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

पुलिस के हाथ लगे सबूत

पुलिस ने सर्च अभियान तो शुरु किया लेकिन अकबर को ढूंढ पाने में नाकामयाब रही। अकबर के कुछ दोस्तों को पाम ऑयल की फील्ड के पास एक अजगर दिखा। ये अजगर बिना हिले-डूले एक ही जगह पर काफी देर से पड़ा था। रात दस बजे के करीब दिखा ये अजगर अपने ऑरिजनल साइज से काफी बड़ा था। जब चाकू से अजगर के पेट को काटा गया तो उसमें से अकबर का शव मिला। पुलिस ने तुंरत घटना की तस्वीरें खींची जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। अकबर की पत्नी मुनु ने भी सोशल मीडिया पर ही अकबर ने गुजर जाने की खबर देखी। जिस अजगर ने अकबर को निगला था उसकी लंबाई लगभग 7 मीटर थी। ये दुनिया का सबसे लंबा रेपटाइल है जो अपने शिकार को निगलने से पहले उससे लिपटकर उसकी सांसें घोंट देता है।

Bumrah की वापसी पर सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़, लोगों ने किया सेलिब्रेट

गांव मेें आए दिन होती हैं मौतें

गांव के सेक्रेटरी ने बताया कि अकबर का शव मिलने से एक रात पहले ही पाम के बागान में चीखने चिल्लाने की आवाजें आ रही थीं। ऐसी बहुत ही कम घटनाएं हैं जिनमें कभी किसी अजगर ने इंसान को शिकार बनाया हो। अजगर के पेट से डेड बॉडी निकाले जाने का ये वीडियो कभी इंटरनेट पर मौजूद था, हालांकि अब इसे हटा दिया गया है। अजगरों की वजह से इस इलाके में पहले भी कई मौतें हुई हैं।


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।