Winning Lottery: Waldemar Bud Tasch अमेरिका के कोलोराडो के रहने वाले हैं। वो अपने गोल्डन रिट्रिवर के साथ बैकपैक करके ट्रैवल कर रहे थे। तभी सितंबर 6 को उन्होंने एक लॉटरी टिकट खरीदी। इस लॉटरी ने अब उनकी किस्मत बदल कर रख दी है। जब वो अपनी ट्रिप को पूरा कर वापिस लौट रहे थे तो उन्होंने एक वेबसाइट पर लॉटरी की अपडेट देखी। उनकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा वो $5,067,041 यानी 42 करोड़ रुपए जीत चुके थे। पहले तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। उन्हें लगा कि ये कोई बहुत बड़ी भूल है फिर एक तरबूज और फूल अपनी पत्नी के लिए खरीदे।
