Billionaires Zodiac Sign: दुनिया भर के सबसे अमीर लोगों में कॉमन क्या है? बहुत मेहनती हैं, सोचने का तरीका अलग है, रिस्क से नहीं घबराते हैं; जैसी बातों के अलावा एक और अहम चीज कॉमन है, उनका Zodiac Sign। आज हम बता रहे हैं कि दुनिया भर में किस Zodiac Sign के लोग सबसे ज्यादा अमीर हैं। जी नहीं! ये बातें हम हवा में नहीं कर रहे हैं बल्कि एक स्टडी में यह दिलचस्प खुलासा हुआ है।
एक स्टडी में सामने आया कि सबसे अधिक अमीर लोग तुला (Libra) राशि के हैं। करीब 12 फीसदी अमीर तुला राशि के हैं। यह राशियों की सूची में सातवें स्थान पर है लेकिन अमीरों की सूची में टॉप पर है। इसके बाद सबसे अधिक यानी 11 फीसदी अमीर मीन (Pisces) राशि से हैं। यह राशियों की सूची में आखिरी पायदान पर है। बता दें कि ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से कुल 12 राशियां हैं और सभी राशि का अपना अलग संकेत और चिन्ह है।
सबसे कम मकर राशि के अमीर, लेकिन दमदार पैसे वाले
दुनिया भर के टॉप अमीरों की सूची में सबसे कम महज 5.5 फीसदी मकर (Capricon) राशि के लोग हैं। हालांकि खास बात ये हैं कि इस सूची में एक शख्स ऐसा है जो मकर राशि से है और लंबे समय तक अमीरों की सूची को डॉमिनेट किया था। अमेजन के फाउंडर जेफ बेजॉस मकर राशि के हैं और वह लंबे समय तक दुनिया के सबसे अमीर शख्स रहे हैं।
ब्रिटेन के एक लेंडर कैशफ्लोट ने फोर्ब्स के 2022 के अरबपतियों की सूची में शामिल 286 अरबपतियों के जन्मदिन को एनालाइज किया और पाया कि सबसे अधिक अमीर लिब्रा यानी तुला राशि के हैं। यह राशि 22 सितंबर से 23 अक्टूबर के बीच जन्मदिन वाले लोगों का होता है। 268 अरबपतियों में से 32 की राशि लिब्रा है। इसके बाद Bernard Arnault समेत 29 अरबपतियों यानी 11 फीसदी की राशि मीन निकली।
Zodiac Sign के हिसाब से ये है अमीरों की राशि