आज 01 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार दिन है। इस तिथि पर पूर्व फाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग रहेगा। चतुर्दशी तिथि मंगलवार रात 9.40 बजे तक रहेगी। 01 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। मंगलवार देर रात 2.17 बजे तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही 01 अक्टूबर को सुबह 9.16 बजे तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:46 बजे से 12:33 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 03:06 बजे से शाम 04.34 बजे तक रहेगा। चंद्रमा सिंह राशि में मौजूद रहेंगे।
हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।
01 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त
आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 01 अक्टूबर 2024 को रात 9.40 बजे तक है।
शुक्ल योग- 01 अक्टूबर को रात 02.17 बजे तक है।
पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र – 01 अक्टूबर को 9.16 बजे तक, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा।
पितृ पक्ष 2024- 01 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा।
दिल्ली- दोपहर 03.09 बजे से शाम 04.38 बजे तक
मुंबई- दोपहर 03.27 बजे से शाम 04.57 बजे तक
चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:10 बजे से शाम 04:39 बजे तक
लखनऊ- दोपहर 02:54 बजे से शाम 04.24 बजे तक
भोपाल- दोपहर 03.08 बजे से शाम 0.4.38 बजे तक
कोलकाता- दोपहर 02.25 बजे से दोपहर 03.55 बजे तक
अहमदाबाद- दोपहर बाद 02.25 बजे से शाम 04:57 बजे तक
चेन्नई- दोपहर 02.59 बजे से शाम 04.29 बजे तक
जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय