Get App

Aaj Ka Panchang, 07 October 2024: आज है अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 07 October 2024: आज 7 अक्टूबर, दिन सोमवार और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। नवरात्रि का आज चौथा दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग रहेगा। चतुर्थी तिथि 8 अक्टूबर को सुबह 9.48 बजे तक रहेगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 07, 2024 पर 5:02 AM
Aaj Ka Panchang, 07 October 2024: आज है अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
Aaj Ka Panchang, 07 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 07 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और सोमवार दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग रहेगा। चतुर्थी तिथि 8 अक्टूबर को सुबह 9.48 बजे तक रहेगी। आज नवरात्रि का चौथा दिन है। है। 7 अक्टूबर को देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा सोमवार को ललिता पंचमी का व्रत भी किया जाएगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:45 बजे से 12:32 बजे तक रहेगा। राहुकाल 16:30 -17:57 मिनट तक रहेगा। नवरात्रि के आज चौथे दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

07 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि- 07 अक्टूबर 2024 को पूरा दिन, पूरी रात मंगलवार को सुबह 9.48 बजे तक है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें