Aaj Ka Panchang, 03 October 2024: आज है अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 03 October 2024: आज 3 अक्टूबर, दिन गुरुवार और आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग रहेगा। प्रतिपदा तिथि 3 अक्टूबर को देर रात 2.59 बजे तक रहेगी

अपडेटेड Oct 03, 2024 पर 5:02 AM
Story continues below Advertisement
Aaj Ka Panchang, 03 October 2024: हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है।

आज 03 अक्टूबर 2024 को आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार दिन है। इस तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद होंगे। इस तिथि पर हस्त नक्षत्र और इंद्र योग का संयोग रहेगा। प्रतिपदा तिथि 3 अक्टूबर को रात 2.59 बजे तक रहेगी। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है। आज पूरा दिन पार कर सुबह 4.24 बजे तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3.32 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो गुरुवार को अभिजीत मुहूर्त 11:46 बजे से 12:33 बजे तक रहेगा। राहुकाल 1.37 बजे से 3.05 बजे तक रहेगा। चंद्रमा कन्या राशि में मौजूद रहेंगे।

हिंदू पंचांग को वैदिक पंचांग के नाम से जाना जाता है। पंचांग के जरिए समय और काल की सटीक गणना की जाती है। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। इसमें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदूमास और पक्ष आदि की जानकारी मिलती है।

03 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त


आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 03 अक्टूबर 2024 को रात 2.59 बजे तक है।

इन्द्र योग - 03 अक्टूबर को पूरा दिन पार कर सुबह 4.24 बजे तक है।

हस्त नक्षत्र - 03 अक्टूबर को दोपहर बाद 3.32 बजे तक हस्त नक्षत्र रहेगा। इसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जाएगा।

शारदीय नवरात्रि 2024- 03 अक्टूबर को शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होगी। इस दिन घट स्थापना के साथ ही माता शैलपुत्री की पूजा की जाएगी।

राहुकाल का समय

दिल्ली- दोपहर 01.39 बजे से दोपहर 03.07 बजे तक

मुंबई- दोपहर 1.57 बजे से दोपहर 03.26 बजे तक

चंडीगढ़- दोपहर 01.40 बजे से दोपहर 03:08 बजे तक

लखनऊ- दोपहर 01.24 बजे से दोपहर 02.53 बजे तक

भोपाल- दोपहर 1.38 बजे से दोपहर 03.07 बजे तक

कोलकाता- दोपहर 12.54 बजे से दोपहर 2.24 बजे तक

अहमदाबाद- दोपहर 1.57 बजे से दोपहर 03.26 बजे तक

चेन्नई- दोपहर सुबह 1.28 बजे से दोपहर 02.58 बजे तक

जानिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6:15 बजे

सूर्यास्त – शाम 6.04 बजे

नवरात्रि में कैसे करें दुर्गा सप्तशती का पाठ, एक दिन में 13 की जगह रोज इतने करें पाठ, होगी मनोकामना पूरी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।