Get App

Chennai: तमिलनाडु में आया भोपाल गैस त्रासदी जैसा मामला! अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप, दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती

Chennai: आधिकारिक सूत्रों से बताया कि घटना मंगलवार देर रात 11 बजकर 45 मिनट की है। उन्होंने बताया कि कंपनी के आस-पास रहने वाले लोगों ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। अवाडी के संयुक्त आयुक्त विजयकुमार ने बताया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। हालात फिलहाल स्थिर है

Akhileshअपडेटेड Dec 27, 2023 पर 12:44 PM
Chennai: तमिलनाडु में आया भोपाल गैस त्रासदी जैसा मामला! अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप, दर्जनों लोग अस्पताल में भर्ती
Chennai News Live: आधिकारिक सूत्रों से बताया कि घटना मंगलवार देर रात 11 बजकर 45 मिनट की है (फाइल फोटो)

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई (Chennai) से भोपाल गैस त्रासदी जैसा मामला सामने आया है। चेन्नई के एन्नोर में एक उर्वरक कंपनी से अमोनिया गैस लीक होने का मामला सामने आया है। गैस लीक होने पर लोगों ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, गैस लीक होने के चलते कम से कम 25 लोगों की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा। गैस प्राइवेट कंपनी की पाइपलाइन से लीक हुई थी। घटना के बाद पुलिस ने बताया कि फिलहाल हालात काबू में हैं।

आधिकारिक सूत्रों से बताया कि घटना मंगलवार देर रात 11 बजकर 45 मिनट की है। उन्होंने बताया कि कंपनी के आस-पास रहने वाले लोगों ने बेचैनी की शिकायत की जिसके बाद उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, यह घटना रात करीब 11.45 बजे समुद्र के नीचे पाइपलाइन के प्री-कूलिंग ऑपरेशन के दौरान सामने आई, जिससे क्षेत्र में पर्यावरणीय प्रभाव के बारे में चिंता बढ़ गई।

पेरियाकुप्पम और चिन्नाकुप्पम जैसे आस-पास के गांवों के निवासी अमोनिया की तेज गंध से जाग गए और कई लोगों को सांस लेने में कठिनाई का अनुभव हुआ। स्थानीय पुलिस को अमोनिया की गंध की शिकायत की सूचना मिलने के बाद, आपातकालीन सेवाएं तैनात की गईं। पुलिस और जिला प्रशासन ने कंपनी के सहयोग से एम्बुलेंस और सार्वजनिक परिवहन की व्यवस्था की और कम से कम 25 से 30 लोगों को अस्पतालों तक पहुंचाया गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें