Anand Mahindra : उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने हाल में अपने जवाब से एक ट्विटर यूजर (Twitter user) का मुंह बंद कर दिया, जिसने उनसे उनके परिवार से जुड़ा एक सवाल पूछा था। एक ट्वीट में Croissant के उच्चारण को लेकर मजाक करते हुए, महिंद्रा ने अपने फ्रांसीसी दामाद का उल्लेख किया। इसके तुरंत बाद एक यूजर ने आगे आकर उनसे पूछा- “एक भारतीय दामाद क्यों नहीं।” उन्होंने प्रश्न के आगे लिखा कि “इससे मेरा मतलब नहीं है।” महिंद्रा ग्रुप (Mahindra Group) के चेयरपर्सन ने कहा कि उनके बच्चों को अपने पार्टनर चुनने की आजादी थी। उन्होंने लिखा, “क्योंकि यह मेरा काम नहीं है। मेरी बेटियों को खुद अपने आप लाइफ पार्टनर्स चुनने की आजादी है। और, मैं इसके लिए उन पर गर्व करता हूं।”
