Anant Ambani Wedding: अनंत अंबानी की शादी में ठुमके लगाकर जॉन सीना और रणवीर सिंह ने लूटी महफिल, नीता अंबानी समेत दिग्गजों ने किया डांस, देखें वीडियो

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding News Updates: किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, RRR फेम राम चरण, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के कार्यकारी अध्यक्ष जे वाई ली समेत कई हाई-प्रोफाइल मेहमान तीन दिवसीय मेगा सेलिब्रेशन के लिए मुंबई आए हैं

अपडेटेड Jul 12, 2024 पर 7:58 PM
Story continues below Advertisement
Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding News Updates: भारत से लेकर दुनियाभर के दिग्गजों ने डांस किया

Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding News Updates: आखिरकार वह दिन आ ही गया जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार था। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी प्रेमिका राधिका मर्चेंट से आज (12 जुलाई) शादी करने जा रहे हैं। राधिका उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं। कपल का शादी समारोह मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में जारी है। बारात मुकेश अंबानी के मुंबई स्थित घर 'एंटीलिया' से निकलकर जियो वर्ल्ड सेंटर पहुंच चुकी है। दुल्हन के घर दस्तक देते ही बारातियों ने जमकर डांस किया।

इन बारातियों में शामिल दिग्गज रेसलर जॉन सीना, दिग्गज एक्टर रजनीकांत, रणवीर सिंह, संजय दत्त, अनिल कपूर, वरुण धवन, जान्हवी कपूर और अर्जुन कपूर ने भी जमकर ठुमके लगाए। अपने बेटे की शादी में मां नीता अंबानी ने भी दिल खोलकर डांस किया।


किम कार्दशियन, ख्लो कार्दशियन, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस, RRR फेम राम चरण, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के कार्यकारी अध्यक्ष जेवाई ली समेत कई हाई-प्रोफाइल मेहमान तीन दिवसीय मेगा सेलिब्रेशन के लिए मुंबई आए हैं। इस बीच, अंबानी के घर को अपने नए पारिवारिक सदस्य के स्वागत के लिए सजाया गया है। एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है जिसमें बारातियों के शादी की तैयारी के दौरान अंबानी के घर पर संगीतकार बजाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

अनंत और राधिका की शादी से पहले का जश्न मार्च में जामनगर में शुरू हुआ, जहां उन्होंने तीन दिनों तक कई मेहमानों की मेजबानी की। दिलजीत दोसांझ और अरिजीत सिंह के अलावा, पॉप आइकन रिहाना ने इस कार्यक्रम में परफॉर्म की। जुलाई आते ही, पारंपरिक शादी से पहले की रस्मों के साथ उत्सव जारी रहा।

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर में एक शानदार संगीत रात भी आयोजित की गई, जहां पॉप सनसनी जस्टिन बीबर ने कपल के लिए परफॉर्म की। इस कार्यक्रम में कई अन्य इंटरनेशनल ग्लैमर ने तड़का लगाया। रात में सलमान खान, जान्हवी कपूर और रणवीर सिंह जैसी बॉलीवुड हस्तियों ने भी परफॉर्म की। साथ ही अंबानी परिवार के सदस्यों ने भी दिल को छू लेने वाली परफॉर्मेंस दी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।