Anant Ambani Vantara: अनंत अंबानी इन दिनों जामनगर (Jamnagar) में है। जामनगर लगातार बीते कुछ हफ्तों से खबरों में है। ऐसे में अनंत अंबानी ने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू (Anant Ambani Interview) में कई sqft में फैले अपने खास जानवरों के अस्पताल और एनिमल वेल्फेयर (Animal Welfare) के लिए किए जा रहे कामों के बारे में बताया। इसके पीछे की सारी मोटिवेशन और इंस्पीरेशन का सॉर्स उनके मुताबिक उनके माता-पिता (Nita Ambani and Mukesh Ambani) हैं। उनके अस्पताल में रोबोटिक सर्जरी इक्विपमेंट्स भी हैं। राधे-कृष्णा वेल्फेयर ट्रस्ट (Radhe Krishna Welfare Trust) में सैंकड़ों की संख्या में हाथियों का रेस्क्यू किया गया है।
