Anant Ambani Radhika Merchant pre-wedding festivities: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशंस इस वक्त काफी चर्चा में है। ये सेलिब्रेशंस 1 से 3 मार्च तक गुजरात के जामनगर में होंगे। समारोह पारंपरिक होने के साथ-साथ काफी भव्य भी होने वाला है। इन सेलिब्रेशंस को लेकर ताजा अपडेट यह सामने आ रहा है कि 3 दिन के सेलिब्रेशंस के दौरान एक दिन में 4 बार खाने का इंतजाम होगा और इस दौरान 2500 से ज्यादा पकवान परोसे जाएंगे। इतना ही नहीं एक भी डिश रिपीट नहीं होगी। नीता और मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इस साल जुलाई में होगी।
