Anant Ambani-Radhika Merchant Wedding: देश के सबसे बड़े बिजनेसमेन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी की शादी 12 जुलाई 2024 को होनी है। लेकिन इससे पहले गुजरात के जामनगर में तीन दिनों का प्री-वेडिंग फंक्शन रखा गया। जिसमें बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस प्री वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान ने महिफिल लूट ली। प्री-वेडिंग फंक्शन में शाहरूख सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहे। खान ने न सिर्फ स्टेज पर डांस किया बल्कि इस शानदार शाम को होस्ट भी किया।
