Credit Cards

आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में बाढ़ का कहर, 64 की मौत, नागालैंड में लैंडस्लाइड, 3 लोगों की मौत

Nagaland Landslide: देश के कई इलाकों में भारी बारिश जारी है। इससे बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए है। दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ से लोगों के हाल बेहाल है। इधर भारी बारिश की वजह से नागालैंड में लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। इसमें 3 लोगों की मौत हो गई है

अपडेटेड Sep 04, 2024 पर 12:59 PM
Story continues below Advertisement
Nagaland Landslide: नगालैंड के चुमौकेदिमा जिले के एक गांव में लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत हो गई है।

मूसलधार बारिश की मार झेल रहे तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के हाल बेहाल हैं। कई स्थानों पर बारिश हुई है। नदी-नाले अभी भी उफान पर हैं। रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है। एनडीआरएफ, सेना समेत कई एजेंसियां बचाव और राहत काम में जुटी हुई हैं। इस बीच नागालैंड में भारी बारिश की वजह से लैंडस्लाइड की घटना सामने आई है। राज्य के चुमौकेदिमा जिले के एक गांव में लैंडस्लाइड से 3 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। तलाशी अभियान जारी है। बताया जा रहा है कि नागालैंड की राजधानी कोहिमा को दीमापुर से जोड़ने वाले NH-29 का एक हिस्सा पूरी तरह बह गया है।

इधर आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और त्रिपुरा में बारिश-बाढ़ की वजह से पिछले एक हफ्ते में 64 लोगों की मौत हो गई है। आंध्र प्रदेश में 17, तेलंगाना में 16 और त्रिपुरा में 31 लोगों की जान चली गई है। त्रिपुरा में अब तक 72,000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित ठिकाने पर पहुंचा दिया गया है।

सीएम राहत कोष में 130 करोड़ देने का ऐलान


लगातार भारी बारिश की वजह से सड़कें और रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। कई शहरों का एक-दूसरे से संपर्क कट गया हैं। सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। इस बीच, तेलंगाना के कर्मचारियों, राजपत्रित अधिकारियों, शिक्षकों, श्रमिकों और पेंशनभोगियों की ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) ने बाढ़ राहत के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में लगभग 130 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है। तेलुगु स्टार जूनियर एनटीआर ने भी आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये देने की घोषणा की है।

जूनियर NTR ने की 1 करोड़ की मदद

इससे पहले जूनियर NTR ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में बाढ़ पीड़ितों के लिए 1 करोड़ रुपये की मदद का ऐलान किया था। 'कल्कि' फिल्म की टीम ने भी दान किया है। दोनों राज्य बाढ़ की मार झेल रहे हैं। कई गांव जलमग्न हो गए हैं। लाखों लोग प्रभावित हुए हैं। वहां पर बचाव कार्य चल रहा है।

Weather Updates: इन राज्यों में भारी बारिश से बाढ़ की आशंका, जानें दिल्ली-मुंबई में मौसम का हाल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।