Anushka Sharma and Sakshi Dhoni: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और CSK के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी बचपन के दोस्त हैं। इस बात को बेहद ही कम ही लोग जानते हैं। एक समय था जब साक्षी और अनुष्का असम के एक ही स्कूल में पढ़ते थे और क्लासमेट्स भी थे। अनुष्का और साक्षी की उनके स्कूल के दिनों की एक पुरानी तस्वीर ऑनलाइन सामने आई है। तस्वीर में दोनों फैंसी ड्रेस में एक साथ पोज देते हुए नजर आ रही है। फोटो उन दिनों की है जब अनुष्का शर्मा के पिता रिटायर्ड कर्नल अजय कुमार शर्मा असम में तैनात थे। उन दिनों एक्ट्रेस सेंट मैरी स्कूल में पढ़ती थीं। इसी स्कूल में साक्षी धोनी भी पढ़ती थीं। यहां देखें उनके बचपन की फोटो-