Shark Tank India से क्यों जुड़े थे सभी जज? Ashneer Grover ने कही बड़ी बात

Ashneer Grover ने कहा, हकीकत में मुझे इसके लिए वजन कम करना पड़ा। मुझे यह अच्छा लगा

अपडेटेड Sep 21, 2022 पर 8:03 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bharat Pe के पूर्व फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने एक टॉक शो में Shark Tank India के अपने सफर के बारे में बात की

Ashneer Grover: शार्क टैंक इंडिया (Shark Tank India) के जज अशनीर ग्रोवर ने कहा कि बिजनेस रियल्टी शो में शामिल होने वाले सभी जज ने फेमस होने के लिए ऐसा किया था, जिसमें वह खुद भी शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह अच्छी बात है, क्योंकि “शार्क्स” सही वजहों से फेमस हो रहे हैं। Bharat Pe के पूर्व फाउंडर ने एक टॉक शो में Shark Tank India में अपने सफर के बारे में बोल रहे थे।

दूसरे शार्क्स की अलग हो सकती है राय

ग्रोवर ने कहा, “अगर आप दूसरे शार्क्स से पूछेंगे तो वे इसकी कई अन्य वजह बताएंगे कि वे शो का हिस्सा क्यों बने थे। मैं सीधे शब्दों में कहूंगा कि सभी शार्क्स फेमस होने के लिए आए थे।”

अपने इन विचारों पर ग्रोवर ने कहा, “एक बार आपने अपनी एजुकेशन पूरी कर ली, एक सफल बिजनेस खड़ा कर लिया, अब अपनी इच्छा—यानी फेम के लिए आपने क्या किया। इसी वजह से जज वहां पहुंचे थे।”


मुझे कम करना पड़ा वजन

फेमस होकर कैसा लगा, इस सवाल के जवाब में Ashneer Grover ने कहा, “हकीकत में मुझे इसके लिए वजन कम करना पड़ा। मुझे यह अच्छा लगा।”

उन्होंने कहा, हम सभी काफी हद तक फेमस होने के लिए गए थे और यह अच्छा था, क्योंकि आप सही वजहों से फेमस हो रहे थे। यह काफी हद तक उनके लिए सराहना थी, जो उन्होंने हासिल किया था और यह फेमस होने का खासा पॉजिटिव तरीका है।

सिर्फ अशनीर ग्रोवर नहीं, उबर, ट्विटर...के फाउंडर्स भी कंपनी छोड़ने को हो चुके हैं मजबूर, यहां देखें पूरी लिस्ट

ये थे शार्क टैंक इंडिया के पहले सीजन के जज

Shark Tank India के पहले सीजन में ग्रोवर के अलावा Sugar Cosmetics की कोफाउंडर और सीईओ Vineeta Singh, Boat के कोफाउंडर Aman Gupta, People Group के फाउंडर Anupam Mittal, Emcure Pharmaceuticals की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Namita Thapar, Mama Earth की कोफाउंडर Ghazal Alagh, Lenskart के फाउंडर Peyush Bansal शामिल थे।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।