भारत पे के एक्स को-फाउंडर (Co-Founder) और मैनेजिंग डायरेक्टर अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) सोशल मीडिया पर अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। अब अशनीर ने मुंबई के फेमस सी लिंक को लेकर एक मजेदार ट्वीट किया है। अब अशनीर ग्रोवर सी लिंक पर केबल पर रोशनी बंद होने को लेकर ट्वीट किया है।
अशनीर ने किया मजेदार ट्वीट
अशनीर ने मुंबई के सी लिंक पर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि क्या कोई केबल लाइट को चालू कर सकता है। उन्होंने कहा कि मुंबई का सी लिंक रात में रोशनी की वजह से काफी शानदार लगता है। ग्रोवर ने अपने ट्वीट में लिखा कि भाई मुंबई सी लिंक के केबल्स पे लाइट ऑन करवा दो कोई। कौन से दादा जी हर रोज रात को लाइट ऑफ कर देते हैं बिजली का बिल बचाने के लिए।
अशनीर ग्रोवर ने एक तस्वीर साझा की, जो सी लिंक के पास से ली गई है। तस्वीर में आठ लेन चौड़े पुल के दोनों ओर रोशनी देखी जा सकती है लेकिन केबलों पर रोशनी नहीं थी। बांद्रा-वर्ली सी लिंक 5.6 किमी लंबा है और मुंबई के पश्चिमी इलाकों को बांद्रा से मिडिल मुंबई में वर्ली से जोड़ता है। यह सबसे लंबा समुद्री पुल होने के साथ-साथ भारत का चौथा सबसे लंबा पुल है। पुल लगभग 126 मीटर (413 फीट) की ऊंचाई का है।
यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन
अशनीर ग्रोवर के ट्वीट का जवाब देते हुए एक यूजर ने निखा कि वे अशनीर की इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। मुंबई की सी लिंक रात को काफी लुभावनी लगती है। हालांकि यह दुखद है कि रात में यह जगमगाती नहीं है। मुझे यकीन है कि रोशनी के साथ यह और भी शानदार लगेगी। उम्मीद है कि कोई जल्द ही आपके अनुरोध पर ध्यान देगा। बांद्रा वर्ली सी लिंक को साल 2009 में खोला गया था।