अशनीर ग्रोवर (Ashneer Grover) ने मंगलवार 10 जनवरी को अपने नए स्टार्टअप के लिए हायरिंग शुरू करने का ऐलान किया है। साथ ही उन्होंने अपने स्टार्टअप में पैसा लगाने के लिए निवेशकों को भी आमंत्रित किया है। अशनीर ग्रोवर ने यह भी कहा है कि जो कर्मचारी उनके स्टार्टअप 5 साल तक टिके रहेंगे, उन्हें कंपनी की ओर से मर्सिडीज कार दिया जाएगा। अशनीर ग्रोवर के नए स्टार्टअप का नाम 'थर्ड यूनिकॉर्न (Third Unicorn)' है। उन्होंने पहली बार इसके बारे में 2022 में ऐलान किया था, हालांकि तब से इसे लेकर कोई खास जानकारी नहीं सामने आई थी।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर लिखे एक पोस्ट में कहा, "आओ 2023 में कुछ काम-धाम करते हैं। हम थर्ड यूनिकॉर्न में बहुत शांतिपूर्ण और चुपचाप तरीके से एक मार्केट को हिला देने वाले कारोबार को खड़ा कर रहा है। अभी तक इसमें किसी बाहरी निवेशक का पैसा नहीं लगा है और यह सुर्खियों से दूर है। इस बार हम चीजें हटकर रहे हैं। काफी हटकर।"
अशनीर ग्रोवर ने पोस्ट के साथ एक स्लाइड-शो भी लगाया है, जिसमें उन्होंने एक झलक दिया है कि थर्ड यूनिकॉर्न क्या बना रहा है, बिना इस बताए किस तरह असल में कंपनी को खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने कहा, "अगर आप अगली किसी तोड़ू-फोड़ू चीज का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यहां आप एक झलक देख सकते हैं कि हम कैसे कंपनी को खड़ा कर रहे हैं। हम क्या बना रहे हैं यह अभी भी लाखों डॉलर का सवाल बना हुआ है।"
ग्रोवर ने दावा किया कि 'थर्ड यूनिकॉर्न' को किसी वेंचर कैपटलिस्ट से फंडिंग लेकर नहीं खड़ा किया जाएगा। उन्होंने कहा, "हम सिर्फ देसी/खुद की कमाई पूंजी का इस्तेमाल करेंगे।" साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इस टीम में सिर्फ 50 सदस्य ही होंगे।
साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया जो कर्मचारी कंपनी में 5 साल बिता लेंगे, उन्हें कंपनी की ओर मर्सिडीज कार गिफ्ट में दी जाएगी।
अशनीर ग्रोवर के पोस्ट को आप नीचे देख सकते हैं-