Share Market: एक दिन में लोगों के ₹2 लाख करोड़ डूबे, सेंसेक्स 630 लुढ़ककर हुआ बंद

Share Market Close: भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 10 जनवरी को फिर गिरावट के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स जहां 631 अंक लुढ़ककर बंद हुआ। वहीं निफ्टी करीब 1% लुढ़ककर 17,924 के स्तर पर आ गया। आईटी और बैंकिंग शेयरों में सबसे अधिक गिरावट देखी गई। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ

अपडेटेड Jan 10, 2023 पर 10:19 PM
Story continues below Advertisement
BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज घटकर 280.89 लाख करोड़ रुपये हो गया

Share Market Close: ग्लोबल बाजारों से मिले-जुले रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार मंगलवार 10 जनवरी को एक बार फिर गिरावट के साथ बंद हुए। आईटी और बैंकिंग शेयरों में आज खासतौर से बिकवाली देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 631.83 अंक या 1.04% गिरकर 60,115.48 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला सूचकांक निफ्टी (Nifty) 176.35 अंक या 0.97% लुढ़ककर 17,924.85 के स्तर पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी आज करीब 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं निफ्टी बैंक में 1 फीसदी की गिरावट देखी गई है। इस गिरावट के चलते शेयर बाजार के निवेशकों को आज करीब 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

निवेशकों को ₹2 लाख करोड़ का नुकसान

BSE में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन मंगलवार 10 जनवरी को घटकर 280.89 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 9 जनवरी को 282.99 लाख करोड़ रुपये पर था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में आज करीब 2.10 लाख करोड़ रुपये की भारी गिरावट आई है।


सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में आज रही सबसे अधिक तेजी

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 9 शेयर ही आज बढ़त के साथ बंद हुए। टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में सबसे अधिक 5.92 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके बाद पावर ग्रिड (Power Grid), टाटा स्टील (Tata Steel), इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) और हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) में सबसे अधिक तेजी रही और ये करीब 0.78% से लेकर 1.39% की उछाल के साथ बंद हुए।

यह भी पढ़ें- शेयरों की वैल्यूएशन पर नतीजों को खरा उतरना होगा, Raamdeo Agrawal ने क्यों किया आगाह

सेंसेक्स के ये 5 शेयर आज सबसे अधिक लुढ़के

वहीं सेंसेक्स के 21 शेयर आज गिरावट के साथ बंद हुए हैं। इसमें भी भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 2.92% की सबसे अधिक गिरावट देखने को मिली। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) भी 1.51 फीसदी से लेकर 2.03 फीसदी तक की गिरावट के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या रहा हाल इसे आप नीचे दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

sensexstock

आज 2,078 शेयर गिरावट के साथ हुए बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज बढ़त के मुकाबले गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर आज कुल 3,654 शेयरों में कारोबार देखने को मिला। इसमें से 1,429 शेयर आज बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं 2,078 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 147 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Vikrant singh

Vikrant singh

First Published: Jan 10, 2023 3:49 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।