Atal Bihar Vajpayee Birthday Special: सन 1971 के भारत-पाक युद्ध (Indo-Pak War 1971) के बाद 2 जुलाई 1972 को शिमला में दोनों देशों के बीच समझौता हुआ। इंदिरा सरकार को खबरदार करने के लिए जनसंघ अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) तब शिमला में मौजूद थे। शिमला समझौते (Shimla Agreement) पर प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) और पाक के राष्ट्रपति जुल्फीकार अली भुट्टो (Zulfikar Ali Bhutto) ने दस्तखत किए। समझौते की शर्तों से जनसंघ अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी संतुष्ट नहीं थे। वे इसे लेकर वहां एक जनसभा करना करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इजाजत नहीं मिली।
