Get App

'मुझे दहेज में पूरा पाकिस्तान चाहिए' जब पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के सामने रखा शादी का ऑफर, मिला ये जवाब

Atal Bihari Vajpayee Birthday Special: जब बतौर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान (Pakistan) के भीतर ही ये कह दिया था कि 'मुझे दहेज (Dowry) में पूरा पाकिस्तान चाहिए..' ये बात उन्होंने और किसी से नहीं बल्की पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार से ही कही था। ये किस्सा सन 1999 का है, जब भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयीजी ने भारत से पाकिस्तान के लिए बस सेवा शुरू की थी

Shubham Sharmaअपडेटेड Dec 24, 2023 पर 8:48 PM
'मुझे दहेज में पूरा पाकिस्तान चाहिए' जब पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के सामने रखा शादी का ऑफर, मिला ये जवाब
'मुझे भी दहेज में पूरा पाकिस्तान चाहिए' जब पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने अटल बिहारी वाजपेयी के सामने रखा शादी का ऑफर, मिला ये जवाब (FILE PHOTO)

Atal Bihari Vajpayee Birthday Special: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी (Atal Bihari Vajpayee) की बेबाकी और हाजिर जवाबी उनकी सबसे बड़ी पहचान थी। कई ऐसे मौके आए जब उन्होंने अपनी वाकपटुता से सामने वालों को अपना कायल कर दिया। आज की अपनी इस सीरीज में हम लेकर आएं, वो एक किस्सा जब बतौर प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान (Pakistan) के भीतर ही ये कह दिया था कि 'मुझे दहेज (Dowry) में पूरा पाकिस्तान चाहिए..' ये बात उन्होंने और किसी से नहीं बल्की पाकिस्तान की एक महिला पत्रकार से ही कही थी।

दरअसल ये किस्सा सन 1999 का है, जब भारत के तत्कालीन प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयीजी ने भारत से पाकिस्तान के लिए बस सेवा शुरू की थी। अमृतसर-लाहौर बस सेवा के शुभारंभ के दौरान पीएम अटल बिहारी वाजपेयी खुद बस से लाहौर गए थे।

लाहौर पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। वहां उनके भाषण के बाद एक पाकिस्तानी महिला पत्रकार ने पीएम अटल बिहारी वाजपेयी से सवाल पूछते हुए बड़ी चालाकी से कश्मीर मुद्दा उछाल दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें