Auto Driver: बेंगलुरु (Bengaluru) में एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ऑटो ड्राइवर बांग्लादेशी व्लॉगर के साथ धोखाधड़ी करते हुए नजर आ रहा है। बांग्लादेशी व्लॉगर अपनी प्रेमिका के साथ बेंगलुरु पैलेस (Bengaluru Palace) देखने गया था। इस दौरान एक ऑटो ड्राइवर ने 500 रुपये लेकर छिपा लिया। इस वीडियो को कोलकाता के एक अन्य वीडियो व्लॉगर ने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को उन्होंने बेंगलुरु पुलिस को भी टैग किया है। इसके बाद पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।
कोलकाता के व्लॉगर मृत्युंजय सरदार (Mrityunjay Sardar) ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि बांग्लादेशी व्लॉगर और उसकी प्रेमिका बेंगलुरु पैलेस जा रहे थे। एक स्थानीय ऑटो चालक ने उन्हें धोखा दिया। क्या हम विदेशियों के साथ इस तरह व्यवहार करते हैं? कृपया कार्रवाई करें।
जानिए ऑटो ड्राइवर ने व्लॉगर से कैसे की ठगी
वीडियो में साफ तौर पर देखा जा रहा है कि जब बांग्लादेशी व्लॉगर अपनी प्रेमिका के साथ ऑटो से नीचे उतरते हैं तो ड्राइवर ने उन्हें किराया 320 रुपये बताया। व्लॉगर ने 500 का नोट ड्राइवर को दिया। ऑटो ड्राइवर ने व्लॉगर के दिए हुए रुपयों को अपनी शर्ट की आस्तीन में छिपा लिया। इसके बाद ड्राइवर पहले से ही अपने हाथ में 100 के नोट लिए हुए था। इसे देखकर व्लॉगर को भी भ्रम हो गया है कि शायद उसने कम पैसे दिए। इसके बाद व्लॉगर ने 500 का नोट निकाला। हालांकि वो इसका वीडियो भी बना रहा था। लेकिन उस समय उसने पैसे दे दिए। जब बाद में व्लॉगर ने वीडियो देखा तो उसे अहसास हुआ कि ड्राइवर ने उसके साथ ठगी की है।
व्लॉगर को इस बात का हुआ दुख
फिलहाल बांग्लादेशी व्लॉगर का कहना है कि अगर वो ऐप आधारित एग्रीगेटर या ऑनलाइन पेमेंट का ऑप्शन चुनते तो शायद धोखाधड़ी का शिकार नहीं होते। ऐसे में इस बात का उन्हें दुख है कि स ऑप्शन को उन्होंने क्यों नहीं चुना। व्लॉगर का कहना है कि अगर ऑनलाइन या ऐप एग्रीगेटर का ऑरप्शन चुनते तो शिकायत करने के लिए उनके पास ऑटो ड्राइवर का नंबर भी होता।