Mangaluru: नशे में धुत लड़की का मंगलुरु में हाई वोल्टेज ड्रामा! महिला पुलिसकर्मियों से की बदतमीजी

Mangaluru Video: चौंकाने वाले वीडियो में एक लड़की को कई महिला पुलिसकर्मियों से घिरा हुआ देखा जा सकता है, जो कथित तौर पर नशे में थी। महिला पुलिसकर्मी से उसे पकड़ने की कोशिश कर रही है। वीडियो में दिखाया गया है कि पुलिस लड़की को कुर्सी पर बैठा रहे हैं। इस दौरान पूछताछ करने पर वह जवाब देने के बजाय अधिकारियों को लात मारती दिखी

अपडेटेड Sep 12, 2023 पर 3:06 PM
Story continues below Advertisement
Mangaluru: मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेडिकल जांच के दौरान लड़की के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई

कर्नाटक के मंगलुरु (Mangaluru) का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर नशे में धुत एक लड़की महिला पुलिसकर्मियों के साथ आक्रामक दुर्व्यवहार कर रही है। चौंकाने वाले वीडियो में एक लड़की को कई महिला पुलिसकर्मियों से घिरा हुआ देखा जा सकता है, जो कथित तौर पर नशे में थी। महिला पुलिसकर्मी उसे पकड़ने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि पुलिस लड़की को कुर्सी पर बैठा रहे हैं। इस दौरान पूछताछ करने पर वह जवाब देने के बजाय अधिकारियों को लात मारती दिखी।

इसके बाद पुलिस अधिकारी उस पर मजबूत पकड़ बनाने और उसे शांत करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं। जब वे उसे रोकने की कोशिश कर रहे थे, तो लड़की ने आक्रामक तरीके से उनके साथ व्यवहार किया। सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया कि महिला कथित तौर पर ड्रग्स के नशे में थी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि मेडिकल जांच के दौरान लड़की के नशे में होने की पुष्टि नहीं हुई।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने लिखा, "1 सितंबर को पंपवेल में स्थित गणेश मेडिकल स्टोर पर एक लड़की दुर्व्यवहार कर रही थी। पहले यह बताया गया था कि लड़की नशीली दवाएं ली है और उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाने के बारे में सोचा गया था। हालांकि, कोई सबूत नहीं। वह अभी अस्पताल में हैं।"


पुलिस का बयान

मैंगलोर सिटी पुलिस द्वारा शेयर की गई एक प्रेस विज्ञप्ति में यह स्पष्ट किया गया है कि नशीले पदार्थों का परीक्षण नकारात्मक आया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कादरी (मैंगलोर पूर्व) पुलिस स्टेशन में युवती असामान्य और आक्रामक तरीके से व्यवहार कर रही थी, जब उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों ने उसे मेडिकल जांच के लिए ले जाने की कोशिश की। उसके आक्रामक व्यवहार के कारण वे उसे मेडिकल जांच के लिए उत्पाद शुल्क विभाग के गाड़ी में ले गए और अधिक मदद के लिए मैंगलोर ईस्ट (कादरी) पुलिस स्टेशन को बुलाया गया। इस बार उसने पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के साथ आक्रामक व्यवहार किया।

बयान में आगे कहा गया है कि अस्पताल में उनके मेडिकल चेकअप के दौरान ड्रग्स लेने की पुष्टि नहीं हुई। उनका टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आया। पुलिस ने बाद में युवती को उसके माता-पिता के हवाले कर दिया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि जांच जारी है क्योंकि युवती ने उत्पाद शुल्क विभाग के अधिकारियों के साथ आक्रामक और उत्तेजक व्यवहार किया था। विज्ञप्ति में कहा गया है कि लड़की का फिलहाल एक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- कनाडा के लिए रवाना हुए ट्रूडो, विमान में खराबी के कारण अभी दिल्ली में ही रूके थे कनाडाई प्रधानमंत्री

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।