Bad Cholesterol: बिना गोलियों के इन पत्तियों से बैड कोलेस्ट्रॉल फौरन होगा दूर, जानिए कैसे करें सेवन

Bad Cholesterol: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या एक आम बीमारी बनती जा रही है। शरीर में हाई कोलेस्ट्रोल यानी बैड कोलस्ट्रॉल के लक्षणों की पहचान करना काफी मुश्किल रहता है। यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी कई गंभीर बीमारियों को बढ़ावा देता है। हाई कोलेस्ट्रोल की समस्या का इलाज बहुत मुश्किल है। हम आपको कुछ ऐसी पत्तियां बता रहे हैं। जिसके सेवन से इसे कम कर सकते हैं

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 4:30 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Bad Cholesterol: नीम, जामुन और तुलसी जैसी अन्य कई पत्तियों के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी हो जाएगी

Bad Cholesterol: खून में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होने से बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से बढ़ने लगता है। बैड कोलेस्ट्रॉल यानी हाई कोलेस्ट्रॉल के शरीर में कोई संकेत पहले से नजर नहीं आते हैं। लिहाजा इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है। जब तक पता चलता है, तब तक खून की नसें ब्लॉक हो चुकी होती हैं और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ चुका होता है। कोलेस्ट्रॉल आपकी ओर से जो कुछ भी खाया जाता है। वो फैट और शुगर वाली चीजों से बनता है, जो नसों में इकठ्ठा होता रहता है। आजकल के समय में लाखों लोग हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का सामना कर रहे हैं। कोलेस्ट्रॉल दो तरह का होता है- गुड कोलेस्ट्रॉल और बैड कोलेस्ट्रॉल।

गुड कोलेस्ट्रॉल को हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) कहा जाता है। यह हमारे ब्लड फ्लो और कोशिकाओं को बनाने के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। वहीं, बैड कोलेस्ट्रॉल को लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) कहा जाता है। इसे काफी खतरनाक माना जाता है। यह रक्त कोशिकाओं में जमने लगता है। जिसके कारण ब्लड का फ्लो कम हो जाता है।

बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल को करें दूर


नीम की पत्तियों से दूर भागेगा बैड कोलेस्ट्रॉल

नीम के पत्ते अपने एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और लिपिड नियंत्रक गुणों के लिए जाने जाते हैं। नीम की पत्तियों का सेवन से कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसके लिए नीम की पत्तियों की छाल को सुखाकर उसे पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को पानी में डालकर उबालें। इस काढ़े को दिन में 2-3 बार पिएं। बैड कोलेस्ट्रॉल की शरीर से छुट्टी होने लगेगी। इन पत्तियों को चबाने से मुंह से दुर्गंध, मसूड़ों की समस्या आदि ठीक हो सकती है। साथ ही नीम की पत्तियों के उपयोग से आप आंखों की समस्या, पेट में कीड़े, पेट में समस्या, भूख में कमी, हार्ट समस्या, लिवर से संबंधित रोगों आदि से बचाव होता है।

Diabetes: सफेद जामुन में छिपा है सेहत का खजाना, फटाक से कम होगा Blood Sugar, जानिए कैसे करें सेवन

जामुन के पत्ते बैड कोलोस्ट्रॉल की कर देंगे छुट्टी

जामुन के पत्ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने या खत्म करने के लिए बढ़िया आयुर्वेदिक उपाय है। इनमें अंथोसियनिन और एंटिओक्सिडेंट्स होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए ताजे जामुन की पत्तियां को सुखाकर उन्हें पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर को पानी में डालकर उबालें। इस काढ़े को दिन में 2-3 बार पिएं। काफी फायदा होगा।

तुलसी की पत्तियों से कोलेस्ट्रॉल रहेगा कंट्रोल

तुलसी की पत्तियां सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी गई है। यह कई रोगों से बचाव करती हैं। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं। तुलसी में विशेष रूप से 'ओक्सिडेटिव स्ट्रेस' को कम करने वाले गुण होते हैं। इसके लिए तुलसी की पत्तियों को धोकर सुखा लें और उन्हें चाय के रूप में प्रयोग करें। पानी को उबालकर उसमें तुलसी की पत्तियां डालें और उन्हें उबालने दें। फिर इस चाय को आप पी सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।