सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बंधन बैंक और पब्लिक सेक्टर लेंडर केनरा बैंक के कर्मचारियों की ऑनलाइन मीटिंग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बैंक के अधिकारियों को अपने जूनियर कलीग्स के साथ बुरा व्यवहार करते और डराते-धमकाते देखा जा सकता है। इन जुनियर कर्मचारियों को टारगेट पूरा नहीं कर पाने के चलते सीनियर अधिकारियों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कई तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। हमने इस मामले पर बंधन बैंक को ईमेल के जरिए सवाल किया है, लेकिन स्टोरी पब्लिश करते समय जवाब नहीं मिला है।
