Bank Holidays September 2022: सितंबर में 13 दिन बैंक नहीं खुलेंगे, घर से निकलने से पहले देखिए पूरी हॉलिडे लिस्ट

Bank Holidays: सितंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक रहेंगे। इस महीने गणेश उत्सव और नवरात्रि जैसे पर्व शामिल हैं

अपडेटेड Aug 30, 2022 पर 5:17 PM
एक बार बैंक जाने से पहले लिस्ट जरूर देख लेना चाहिए। इसके बाद अपने जरूरी काम निपटाना चाहिए।

Bank Holidays: अगस्त 2022 का महीना खत्म होने के कगार पर पहुंच गया है। अब सितंबर महीने का जल्द ही आगाज हने वाला है। अगस्त महीने में कुल 18 दिन बैंक बंद थे। सितंबर महीने में भी बैंक में छुट्टियों की भरमार है। सितंबर महीने में कुल 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। जिसमें शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं। दरअसल कुछ कुछ छुट्टियों में पूरे देश के बैंक बंद रहते हैं। वहीं कुछ छुट्टियां राज्य सरकार के अनुसार होती हैं। ऐसे में स्थानीय त्योहारों के मुताबिक छुट्टियां घोषित की जाती हैं।

सितंबर के महीने में कुल 7 दिन रीजनल त्योहारों के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 6 दिन बैंकों में शनिवार और रविवार की छुट्टी रहेगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले एक बार छुट्टियों की लिस्ट जरूर देख लें। कहीं ऐसा न हो जाए कि आप बैंक जाएं और वहां ब्रांच में ताला लगा हो।

देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट


1 सितंबर, 2022 – गणेश चतुर्थी के चलते बैंकों की छुट्टी रहेगी (पणजी में छुट्टी)

4 सितंबर, 2022- रविवार साप्ताहिक अवकाश

6 सितंबर, 2022- विश्वकर्मा पूजा पर झारखंड में बैंक बंद रहेंगे।

7-8 सितंबर, 2022- ओणम के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे।

9 सितंबर, 2022- इंद्रजाता पर गंगटोक में बैंक नहीं खुलेंगे।

10 सितंबर, 2022– श्री नरवना गुरु जयंती पर तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे। दूसरा शनिवार भी है।

11 सितंबर, 2022- रविवार

18 सितंबर, 2022- रविवार

सिर्फ 49 रुपये में मिलेगी 180 दिनों की वैलिडिटी, एयरटेल-जियो-Vi-BSNL के पास नहीं मिलेगा ऐसा प्लान!

21 सितंबर, 2022- श्री नारायणा गुरु समाध‍ि द‍िवस के चलते तिरुवनंतपुरम, कोच्ची में बैंक बंद रहेंगे।

24 सितंबर, 2022- चैथा शनिवार सभी बैंक बंद रहेंगे।

25 सितंबर, 2022- रविवार

26 सितंबर, 2022- नवरात्रि स्‍थापना पर जयपुर और इंफाल में बैंकों की छुट्टी रहेगी।

ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस रहेंगी चालू

त्योहारी महीने में भले ही बैंकों की ब्रांच बंद रहें, लेकिन इस दौरान आप अपने बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन मोड (Online Banking) में पूरे कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस सभी दिन जारी रहती हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।