दुनिया के सबसे जहरीले सांपों में रसेल वाइप की गिनती होती है। यह सांप पलक झपकते ही अपने शिकार का काम तमाम कर देता है। ऐसे जहरीले सांपों के नाम से ही कई लोगों की डर के मारे रूह कांप उठती है। कुछ ऐसी ही एक घटना बिहार के भागलुपर में सामने आई है। यहां एक रसेल वाइप सांप ने एक शख्स को दो बार डंस लिया। इसके बाद शख्स ने सांप की गर्मी उतार दी। उसे पकड़कर दबोच लिया। जिंदा सांप को हाथ में लेकर अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने जैसे ही देखा तो इलाज करने के बजाय भाग खडे हुए। बाद में किसी तरह से सांप को बोरे में बंद किया गया। तब उसका इलाज शुरू किया गया।
