आपको ज्योति मौर्य याद हैं...हां वही ज्योति मौर्य जिन पर ये आरोप लगा था कि उनके पति ने बड़ी मेहनत कर के उन्हें पढ़ाया-लिखाया और SDM बनती ही उन्होंने अपने पति के साथ रहने को मना कर दिया। इस मामले ने उस समय काफी सुर्खियां बटोरी थी। अब एक ऐसा ही मामला बिहार से भी सामने आया है, जहां पति ने आरोप लगया कि पत्नी ने पुलिस कांस्टेबल बनते ही, उसके साथ रहने से मना कर दिया। यह पूरा मामला गया जिला के शेरघाटी थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर पंचायत के ग्राम भुजौल का है।
दरअसल मिथिलेश कुमार की शादी 2017 में प्रीति कुमारी नाम की एक लड़की के साथ हुई, जो झारखंड के हंटरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पति ने बताया कि ये प्रीति की दूसरी शादी है। दोनों ने लव मैरिज की थी। प्रीति ने इससे पहले 2012 में एक लड़के से तलाक लिया था, जिसके बाद मिथिलेश के साथ रिलेशनशिप में आई और फिर 2017 में मंदिर में शादी कर ली थी।
पति बोला मजदूरी कर के पत्नी को पढ़ाया
पति का आरोप है कि उसने मजदूरी कर के अपनी पत्नी प्रीति को पढ़ाया लिखाया और उसे पुलिस में नौकरी की परीक्षा की तैयारी कराई। प्रीति ने परीक्षा पास की और पुलिस में कांस्टेबल के पद पर लग गई। साल 2021 में उसकी पत्नी की बोधगया बीएमपी में तौनाती हो गई।
मिथलेश का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद प्रीति उससे दूर होने लगी और अब उसका न फोन उठाती है और न ही मिलना चाहती है। दोनों को शादी के बाद एक बच्चा भी हुआ, जिसकी उम्र अब करीब 6 साल है।
पति ने SSP के सामने लगाई गुहार
वहीं अब पीड़ित पति ने SSP दफ्तर में भी गुहार लगाई कि उसे उसकी पत्नी से मिला दिया जाए। उधर इस संबंध में महिला सिपाही प्रीति कुमारी ने भी अपना पक्ष रखा है।
प्रीति का कहना है कि वह अपनी पति से तंग आ गई है और उससे दूर रहना चाहती है। महिला कांस्टेबल ने कहा, "उसका पति उससे ATM कार्ड छीनकर बैंक अकाउंट से सारे पैसे निकाल लेता था.।दहेज के लिए भी हमें टॉर्चर किया करता थ। मैं विभाग में इसकी लिखित शिकायत देकर अवगत करा चुंकी हूं। अब मैं इनके साथ नहीं रहना चाहती हूं।"