बिहार में कई ऐसे कुंड हैं, जहां हमेशा गर्म पानी निकलता रहता है। ऐसे ही सूबे में गया के पास मोहड़ा गांव है। जहां पर कुएं और नल से हमेशा गर्म पानी निकलता रहता है। पानी इतना ज्यादा गर्म रहता है कि इससे सिर्फ 15 मिनट में भोजन पक जाएगा। यहां के गर्म पानी में आराम से दाल-चावल पका सकते हैं। यह गांव पहाड़ के तलहटी के नीचे बसा हुआ है। गांव की आबादी करीब 800 से अधिक है। हर घर के नल और कुएं से हमेशा गर्म पानी ही निकलता है। यहां की महिलाओं को चावल पकाने के लिए पानी नहीं गर्म करना पड़ता है।
कहा जा रहा है कि नल का पानी करीब 65 डिग्री सेल्सियस जबकि कुएं का पानी 35 डिग्री सेल्सियस तक गर्म रहता है। हालांकि गांव में पानी की जांच के लिए कई बार रिसर्च टीम पहुंच चुकी है। लेकिन इसका कोई नतीजा नहीं निकल सका है।
आखिर गांव के कुएं और नल से क्यों निकलता है गर्म पानी
स्थानीय लोगों का मानना है कि गांव के बगल में स्थित पहाड़ी में सल्फर और गंधक की मात्रा बहुत ज्यादा है। लिहाजा गांव के हर नल और कुएं से हमेशा गर्म पानी ही निकलता है। जबकि इस गांव के आसपास ऐसा कुछ भी नहीं है। वहां ठंडा पानी निकलता है। ठंड के दिनों में तो गांव के लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं होती है। लेकिन गर्मी के मौसम में खौलता हुआ पानी निकलता है। इस पानी को घड़े में भरा जाता है। जब यह ठंडा हो जाता है। तब लोग इसे पीते हैं। यहां हर घर में बड़े-बड़े मिल जाएंगे। घड़े में ही पानी को ठंडा किया जाता है।
सैकड़ों साल से निकल रहा है गर्म पानी
गांव के निवासियों का कहना है कि यहां सदियों से गर्म पानी निकल रहा है। कई बार जांच टीम आई, लेकिन सब खाली हाथ लौट गए। गांव के लोगों ने सरकार से मांग की है कि गर्मी के दिनों में इनके लिए ठंडे पानी की व्यवस्था की जाए। गांव की महिलाएं बताती है कि गर्मी के दिनों में पानी इतना गर्म होता है कि चावल बनाने के लिए पानी को गरम नहीं करना पड़ता है। हां दूसरे गांव में आधे घंटे में चावल बनता है। वहीं हमारे गांव के हर घर में 15 से 20 मिनट में चावल पककर तैयार हो जाता है।