बिहार से एक बेहद ही चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नर्स ने सर्जिकल ब्लेड से एक डॉक्टर का प्राइवेट पार्ट काट दिया। ये तब हुआ, जब डॉक्टर और उसके दो साथियों ने कथित तौर पर नर्स के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। डॉक्टर संजय कुमार संजू समेत तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना बिहार के समस्तीपुर की है।
India Today की रिपोर्ट के अनुसार, बेगुसराय जिले के डॉ. संजय कुमार संजू, वैशाली जिले के सुनील कुमार गुप्ता और मंगरा इलाके के अवधेश कुमार पर बलात्कार का आरोप है।
नशे की हालत में की रेप की कोशिश
तीनों ने शराब पी और नशे की हालत में स्वास्थ्य केंद्र में काम करने वाली महिला के साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया। जब संजू ने उसके साथ रेप करने की कोशिश की, तो महिला ने सर्जिकल ब्लेड हाथ में उठा लिया और उसका प्राइवेट पार्ट काट दिया।
बाद में वो वहां से भाग निकली। एक खेत में छिपने के बाद उसने पुलिस को फोन किया। SP विनय तिवारी के नेतृत्व में एक टीम ने अस्पताल से डॉक्टर और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।
घायल डॉक्टर का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस को जब महिला मिली, तो वह एक खेत में छुपी हुई थी।
CCTV कैमरे भी बंद कर दिए गए थे
नर्स पिछले 10-15 महीनों से अस्पताल में काम कर रही थी। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपने बचाव में डॉक्टर पर सर्जिकल ब्लेड का इस्तेमाल किया।
पुलिस को अस्पताल से खून से सनी बेडशीट, मोबाइल फोन और शराब की बोतलें मिली हैं। उन्होंने पाया कि CCTV कैमरे भी बंद कर दिए गए थे।
यह घटना ऐसे समय पर हुई है, जब कुछ हफ्तों पहले ही कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल के सेमिनार हॉल के अंदर एक महिला डॉक्टर का रेप और हत्या कर दी गई। महिला कमरे के अंदर सो रही थी, जब संजय रॉय नाम का एक सिविल वालंटियर सुबह 4.03 बजे कमरे में दाखिल हुआ और कथित तौर पर महिला के साथ बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।
इस घटना के विरोध में जूनियर डॉक्टर कई हफ्तों से प्रदर्शन कर रहे हैं। देश के कई दूसरे हिस्सों में भी घटना के खिलाफ लोगों ने जुलूस और प्रदर्शन किया।