Get App

Bihar: मुर्दा पत्नी 4 साल बाद हो गई जिंदा, पति हत्या के आरोप में गया जेल, जान बचाने वाला बना हमसफर

बिहार के भोजपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस प्रशासन और न्याय पालिका ने एक महिला को मृत मान लिया है। इसके बाद हत्या के आरोप में महिला के पति और ससुर को जेल भेज दिया गया। जेल की सजा काटने के बाद ससुर को अपनी बहू जिंदा मिल गई। इसके बाद पता चला कि बहू कहीं दूसरी जगह शादी कर चुकी है

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Oct 20, 2024 पर 11:13 AM
Bihar: मुर्दा पत्नी 4 साल बाद हो गई जिंदा, पति हत्या के आरोप में गया जेल, जान बचाने वाला बना हमसफर
Bihar: महिला ने प्रताड़ना से तंग आकर भागने की बात बताई। अब वो दूसरी शादी कर चुकी है और बच्चे भी हैं।

बिहार के भोजपुर जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जिस महिला को 4 साल पहले दहेज हत्या के मामले में मृत मान लिया गया था। अब वो जिंदा मिली है। किसी और के साथ सात फेरे भी ले चुकी है। दो बच्चे भी हो गए हैं। महिला के पिता ने सुसराल वालों पर हत्या और दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था। महिला को पिता ने मृत बता दिया था। जिससे महिला के पति, ससुर जेल चले गए। जेल की सजा काटने के बाद जब बाहर आए तो ससुर को एक मेले में बहू दिख गई। इसके बाद ससुर ने पुलिस को जानकारी दी।

फिर इसके बाद सच की एक – एक परत खुलने लगी। सच सामने आने पर कोई हैरान रह गया। यह पूरा मामला भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के जनकपुरिया गांव का है। यहां के रहने वाले अवध बिहारी सिंह की बेटी धर्मशीला देवी की शादी साल 2015 में बहुआरा छपरा गाव के दीपक सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय तक सब ठीक चल रहा था। फिर पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। पत्नी का कहना है कि पति बेहरमी से मारपीट करता था।

पिता की बेटी पर थी गंदी नजर

जीवित मिली महिला ने बताया कि पति से तंग आकर वो अपने मायके आ गई। इसके कुछ दिनों बाद उसकी मां का निधन हो गया। फिर उसके पिता की गंदी नजर उस पर पड़ने लगी। धर्मशीला ने बताया कि रात को सोते समय पिता उसके बिस्तर पर आ जाते थे। उसे गलत तरीके से छूने लगते थे। इससे धर्मशीला दुखी हो गई। कोई ठिकाना नजर नहीं आया। इससे धर्मशीला ने आत्महत्या करने का फैसला किया फिर धर्मशीला आत्महत्या के लिए घर से निकल पड़ी। ट्रेन के सामने खड़ी हो गई। तभी एक राहगीर की नजर पड़ गई। उसने ट्रेन के आने के पहले ही महिला को काल के गाल से बचा लिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें