Black Foods: सेहत का खजाना है ये काली चीजें, डायबिटीज समेत कई बीमारियों की फौरन हो जाएगी छुट्टी

Black Foods: काले फल खाने में बड़े स्वादिष्ट लगते हैं। अगर आप कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, हड्डियों की कमजोरी, ब्लड प्रेशर और पाचन से जुड़ी परेशानियों से परेशान हैं। तब आपके लिए काले फलों का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि काले रंग के फल या सब्जियों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए

अपडेटेड Feb 03, 2023 पर 10:38 AM
Story continues below Advertisement
कई गंभीर बीमारियों से राहत पाने के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है

Black Foods: आज कल की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत का ख्याल बहुत कम रख पाते हैं। ऐसे में कई शरीर कई बीमारियों की राजधानी बन जाता है। डायबिटीज, ब्लडप्रेशर, कोलस्ट्रॉल जैसी समस्याएं लोगों में आम हो गई हैं। ऐसे में सेहत का पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। वैसे भी बचपन से हम सुनते आ रहे हैं कि हेल्दी रहने के लिए हमें हरी पत्तेदार सब्जियां और रंगीन फल खाने चाहिए। पर क्या आपने कभी किसी को काले खाद्य पदार्थों के बारे में बताते हुए सुना है। शायद नहीं। हम सभी का मानना है कि अगर कोई चीज काले रंग की है, तो वह गंदी है और खाने लायक नहीं है। लेकिन जानकारों का कहना है कि काले रंग के फल हो या सब्जी इन्हें अपने आहार में जरूर शामिल करना चाहिए।

रिसर्च में पता चला है कि काले रंग के फल और सब्जियों के सेवन से डायबिटीज, कैंसर और हार्ट अटैक जैसी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। हम आपके लिए कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं। जिनमें पोषक तत्व भरपूर हैं। इनमें सेहत का खजाना छिपा हुआ है। इन्हें खाने से कई गंभीर बीमारियों कोसों दूर भाग सकती हैं।

काले अंगूर


अंगूर (Grapes) स्वाद में भलें ही खट्टे होते हों, लेकिन सेहत के लिए ये बड़े मीठे हैं। अंगूर विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं। इनका सेवन सेहत ही नहीं बल्कि स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके साथ ही कैंसर, डायबिटीज, अल्जाइमर, पार्किंसंस और दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाते हैं। काले अंगूर आपको बीमारी से तेजी से ठीक करने में भी मदद कर सकते हैं।

काले अंजीर

काले अंजीर (Fig)  मीठे, स्वादिष्ट फल होते हैं। पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन से जुड़ी शिकायतें दूर होती हैं। वैसे अंजीर खाकर आप वजन भी तेजी से कम कर सकते हैं। में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इतना ही नहीं, इनके सेवन से ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं।

Blood Sugar Level: सुबह के वक्त कितना होता है नॉर्मल ब्‍लड शुगर लेवल? जानिए कैसे करें जांच

जामुन

जब सेहत की बात आती है तो काले जामुन अच्छे-अच्छे फलों को मात दे सकता है। यह डायबिटीज के लिए रामबाण है। इसमें मौजूद पोषक तत्व ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं। जामुन एंटीऑक्सीडेंट्स होने के साथ ही प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, आयरन, फास्फोरस, पोटेशियम, मैगनीज और विटामिन C पाया जाता है।

काले अंजीर

काले अंजीर मीठे, स्वादिष्ट फल होते हैं। पोटेशियम और फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन से जुड़ी शिकायतें दूर होती हैं। वैसे अंजीर खाकर आप वजन भी तेजी से कम कर सकते हैं। बात अगर बीमारियों की करें, तो काले अंजीर में मौजूद विशेष घटक कैंसर सेल्स से लडऩे में मदद करते हैं। इतना ही नहीं, इनके सेवन से ब्लड प्रेशर को कम करने के साथ हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी छुटकारा पा सकते हैं।

ब्लैक चेरी

ज्यादातर लोग चेरी के लाल कलर के बारे में ही जानते हैं। ब्लैक चेरी (Black Cherry) भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। ब्लैक चेरी में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। ये आर्थराइटिस और पाचन जैसी दिक्कतों को दूर करने में फायदेमंद है।

ब्लैकबेरी

ब्लैकबेरी (Blackberry) न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होते हैं। इनमें विटामिन C, फाइबर और मैग्नीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये दिमाग को हेल्दी बनाने का काम करते हैं। ब्लैकरबैरी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। ये डायबिटीज के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं।

काली किशमिश

काली किशमिश सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। यह एंटी ऑक्सीडेंट्स और आयरन का खजाना है। काली किशमिश ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसे खाने से हड्डियां भी मजबूत होती हैं। काली किशमिश खून की कमी को भी दूर कर देती है। महिलाओं को अगर एनीमिया की शिकायत हैं तो काली किशमिश का जरूर सेवन करें।

काला लहसुन

काले लहसुन आसानी से नहीं मिलते, लेकिन स्वास्थ्य के लिए इसके फायदे बहुत हैं। इसे सादा सफेद लहसुन को हाई टेंप्रेचर को फर्मेंट करके बनाया जाता है। इन्हें खाने से सूजन को कम करने और याददाश्त को बढ़ाने में मदद मिलती है। यह लहसुन खासतौर से अल्जसाइमर रोगियों के लिए किसी रामबाण से कम नहीं है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।