Black Pepper Milk: भारत के किचन में कई ऐसे मसाले मौजूद हैं, जो किसी दवा से कम नहीं हैं। ये सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ऐसे ही काली मिर्च है। यह सिर्फ मसाला नहीं है, बल्कि औषधीय गुणों की खान है। इसका सेवन करने से स्वस्थ्य से जुड़ी कई परेशानियों को दूर किया जा सकता है। इसमें एंटीमाइक्रोबियल, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटीओबेसिटी और एंटीबैक्टीरियल जैसे गुण पाए जाते हैं। इसके फायदे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे। यह कई तरह की बीमारियों में काम आती है। ऐसे ही अगर आप दूध में काली मिर्च मिलाकर पीते हैं तो आपको कई तरह की बीमारियों से छुटकारा मिल सकता है।
काली मिर्च के फायदों की लिस्ट बहुत लंबी है। इसे दूध के साथ लेने से इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। दूध में कैल्शियम प्रोटीन, विटामिन b2, b12, विटामिन D, जिंक, पोटेशियम, फॉस्फोरस और कई जरूरी माइक्रोन्यूट्रिएंट्स होते हैं। आइए जानते हैं काली मिर्च को दूध में मिलाकर पीने से आपको कौन-कौन से फायदे मिल सकते हैं
दूध ब्लड को साफ करने का काम करता है। जब इसमें काली मिर्च का इस्तेमाल होता है तो यह दोगुना फायदा पहुंचाता है। इससे बीपी की समस्या दूर होती है। हार्ट हेल्थ बेहतर होता है।
दूध में काली मिर्च डालकर पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह आपको वायरस और बैक्टीरिया की चपेट में आने से बचाता है। बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।
काली मिर्च में वजन घटाने वाले गुण पाए जाते हैं। यही वजह है कि इसे दूध में मिलाकर पीने से आपको वजन घटाने में काफी मदद मिल सकती है। काली मिर्च वाला दूध पीने से शरीर में जमा फैट आसानी से कम हो सकता है। हालांकि अगर आप वजन घटाने के लिए काली मिर्च वाला दूध पिएंगे, तो हमेशा लो-फैट वाला दूध ही पिएं।
बदलते मौसम की वजह से आमतौर पर सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या होने लगती है। इससे निपटने के लिए अगर आप काली मिर्च वाले दूध का सेवन करना शुरू करेंगे, तो इससे जल्द ही आपको राहत मिल सकती है।
काली मिर्च वाला दूध पीने से हड्डियों को मजबूत रखने में मदद मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस दूध को पीने से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है।