Blood Flow: शरीर के बेहतर कामकाज और स्वास्थ्य के लिए नसों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। नसों के कमजोर होने से ब्लड सर्कुलेशन (Blood Flow) धीमा हो सकता है। जिससे आपको कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। खानपान सही नहीं होने के चलते ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो सकता है। शरीर में ब्लड सर्कुलेशन सही नहीं होने पर मांसपेशियों में ऐंठन, सुन्न होना, पाचन संबंधित समस्या, हाथों या पैरों का ठंडा हो जाना और दर्द रहना जैसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ब्लड हमारे शरीर के अंग-अंग में ऑक्सीजन और आवश्यक पोषक तत्व पहुंचाता है। जिससे नस-नस की गंदगी बाहर हो जाती है। इसलिए खून हमारे पूरे शरीर का ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम बनाता है।
हमारी शरीर में 96 हजार किलोमीटर का परिवहन तंत्र है। जिसमें खून दौड़ता रहता है। अगर ब्लड फ्लो अंगों तक नहीं पहुंचे तो हमें पेरिफेरल आर्टरी डिजीज, डायबिटीज, मोटापा आदि की बीमारी हो सकती है। वहीं हार्ट में अगर खून का फ्लो सही से न हो तो कई तरह की हार्ट की बीमारियां हो सकती हैं। ब्लड फ्लो बढ़ाने के लिए आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकते हैं।
चुकंदर का सेवन करने से कई तरह की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। खासतौर से एथलीट अपने प्रदर्शन में सुधार के लिए चुकंदर का जूस या पाउडर का सेवन करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि चुकंदर में नाइट्रेट की मात्रा अधिक होती है। जिससे आपके शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड में बदल जाता है। यही नाइट्रिक ऑक्साइड रक्त वाहिकाओं को आराम देता है। मसल्स के टिशू में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ जाता है। इस पर चल रह कई स्टडी में यह कहा गया है कि चुकंदर का सेवन आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करने का काम करता है।
जब भी लोग बीमार होते हैं, उन्हें अनार का जूस पिलाया जाता है। अनार बहुत जल्द शरीर में खून को बढ़ा देते हैं। इससे ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। अनार में पोलीफेनॉल एंटीऑक्सीडेंट्स और नाइट्रेट होता है। इससे ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। एक स्टडी में जब कुछ लोगों को काम करने के 30 मिनट पहले 1000 मिलीग्राम अनार का पाउडर दिया गया, तो इसके बाद उसमें ब्लड फ्लो आश्चर्यजनक रूप से बढ़ गया।
प्याज का सेवन कई समस्याओं का अंत करने के अलावा व्यंजनों का स्वाद भी बेहतर करता है। आपको बता दें कि प्याज के अंदर फ्लेवोनोइड और कई एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं। यह हार्ट के लिए काफी फायदेमंद है। इसके साथ ही यह आपकी रक्त वाहिकाओं (blood vessels) को चौड़ा करने का भी काम करती है।
लहसुन महज एक सब्जी नहीं बल्कि एक जड़ी बूटी है। इसके सेवन से भी आपके शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। लहसुन के सेवन से दिल को भी आराम मिलता है। लहसुन में सल्फर यौगिक होते हैं। यह ब्लड फ्लो बढ़ाते हैं।