Get App

Blood Sugar: डायबिटीज के मरीज रात में सोने से पहले करें ये काम, 24 घंटे Blood Sugar रहेगा कंट्रोल

Blood Sugar: डायबिटीज के मरीजों के लिए सही खान-पान बहुत जरूरी होता है। इसमें लापरवाही बरतने से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। शुगर की बीमारी से जूझ रहे लोगों को अपनी लाइफ स्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है। ताकि ब्लड शुगर हमेशा कंट्रोल में रहे। इसके लिए रात में पर्याप्त नींद लें और एक सख्त डाइट प्लान फॉलो करना होगा

MoneyControl Newsअपडेटेड May 19, 2023 पर 9:39 AM
Blood Sugar: डायबिटीज के मरीज रात में सोने से पहले करें ये काम, 24 घंटे Blood Sugar रहेगा कंट्रोल
डायबिटीज के मरीजों को सोने तक अपनी लाइफस्टाइल मेंटेन रखना बहुत जरूरी है

Blood Sugar: डायबिटीज (Diabetes) की बीमारी सिर्फ भारत में ही नहीं पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रही है। दुर्भाग्य से डायबिटीज का कोई इलाज नहीं है। इसे सिर्फ हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज के जरिए कंट्रोल रखा जा सकता है। एक बार डायबिटीज की समस्या होने पर यह पूरे जीवन मरीज के साथ रहती है। डायबिटीज हमारी लाइफस्टाइल और डाइट से जुड़ी बीमारी है। लिहाजा इसे हम अपनी आदतों में बदलाव करके कुछ हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीज को सख्ती से रूटीन को फॉलो करना होता है। इसकी वजह ये है कि थोड़ी सी लापरवाही सेहत लिए एक गंभीर समस्या पैदा कर सकती है।

डायबिटीज के मरीजों को सोने तक अपनी लाइफस्टाइल मेंटेन रखनी पड़ती है। बार-बार भूख-प्यास और टॉयलेट लगने की वजह से इन्हें ठीक से नींद नहीं आती है। इसकी वजह से ब्लड शुगर बढ़ जाता है। हम आपको कुछ ऐसी चीजें बताने जा रहे हैं जिसे आप सोने से पहले कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ डायबिटीज कंट्रोल में में रहेगी बल्कि आपको बहुत अच्छी नींद भी आएगी।

सोने से पहले ब्लड शुगर चेक करें

डायबिटीज के मरीजों के लिए के ब्लड शुगर पर नजर रखना उनकी दिनचर्या का अहम हिस्सा है। सोने से ठीक पहले अपने ब्लड शुगर की जांच जरूर करें। इससे आपके डॉक्टर को समझने में मदद मिलेगी कि आपकी दवाओं और अन्य इलाज से आपका ब्लड शुगर सही से कंट्रोल हो रहा है या नहीं। सोते समय आपका ब्लड शुगर 90 से 150 मिलीग्राम प्रति डेसीलीटर (mg/dL) के बीच होना चाहिए।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें