Blood Sugar: डायबिटीज से लेकर पीरियड्स के लिए अदरक का तेल है रामबाण, ऐसे करें इस्तेमाल

Blood Sugar: अभी तक आपने अदरक के फायदों के बारे में सुना होगा। लेकिन अदरक का तेल भी गुणों की खान है। इसके तेल में भी सेहत का खजाना छिपा हुआ है। कई शारीरिक समस्याओं में अदरक का तेल कारगर होता है। खासकर डायबिटीज पेशेंट्स इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बालों का इलाज भी किया जा सकता है

अपडेटेड May 19, 2023 पर 12:43 PM
Story continues below Advertisement
अदरक का तेल हो या फिर अदरक का काढ़ा या चाय सभी सांस की समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार होते हैं

Blood Sugar: आयुर्वेद में अदरक (Ginger) को प्रमुख औषधि के रूप में जाना जाता है। ये सर्दी-जुकाम (Cold and cough) और इंफेक्शन (Infection) से लड़ने वाला ही नहीं, बल्कि कई गंभीर बीमारियों में इस्तेमाल किया जाता है। अदरक को कच्चा, सूखा ही नहीं पाउडर के रूप में या ऑयल या जूस के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। अदरक में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण खांसी-जुकाम, त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप शुगर पेशेंट हैं, तो अदरक का तेल आपकी सेहत के लिए कारगर साबित हो सकता है। आज हम जानेंगे इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ के बारे में...

डैंड्रफ की छुट्टी

अदरक का तेल बालों के लिए रामबाण होता है। एक रिसर्च के मुताबिक, अदरक का अर्क डैंड्रफ की छुट्टी कर देता है। यह डैंड्रफ पैदा करने वाले फंगस मालासेजिया को खत्म करने के लिए एंटी-डैंड्रफ एक्टिविटी पैदा कर देता है। जिससे ड्रैंडफ से छुटकारा मिल जाता है। अदरक तेल की कुछ बूंदें नारियल तेल के साथ मिलाकर बालों में अच्छी तरह लगाएं और मसाज करें। करीब 30 मिनट बाद बालों को अच्छी तरह धोएं। हफ्ते में कम से कम एक बार इसका इस्तेमाल जरूर करें।


BP और ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल

डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए अदरक का तेल काफी कारगर माना जाता है। इसके इस्तेमाल से ब्लड शुगर लेवल तुरंत कंट्रोल होता है। दरअसल, इसमें कई सारे एंटी डायबिटिक प्रॉपर्टीज पाए जाते हैं। जिससे हार्ट को काफी आराम मिलता है।

पीरियड्स में आराम

महिलाओं में पीरियड्स के दौरान पेट में काफी दर्द होता है। अदरक का तेल इससे राहत दिलाने का काम करता है। एक रिसर्च के मुताबिक, अदरक के तेल से मालिश मासिक धर्म में होने वाले दर्द से काफी हद तक राहत मिलती है। हालांकि, अभी इस पर और भी रिसर्च किया जाना बाकी है।

पाचन के लिए बेहतर

अदरक का तेल पाचन के लिए भी बहुत कारगर माना जाता है। एक रिसर्च के मुताबिक, अदरक का अर्क गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल मोटिलिटी में सुधार करता है। इससे खाना पचाने में आराम मिलता है।

Sugar Free: जीरो कैलोरी या नो शुगर के चक्कर में कहीं बिगड़ न जाए सेहत, WHO ने जारी किया अलर्ट

सांस की समस्या में मददगार

अदरक का तेल हो या फिर अदरक का काढ़ा या चाय सभी सांस की समस्याओं को दूर करने में काफी मददगार होते हैं। ये गले और नाक की बलगम को साफ कर खांसी और जुकाम में आराम मिलता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।