Get App

बॉस ने बीमार महिला कर्मचारी को नहीं दी छुट्टी, फिर ऑफिस में काम करते हुए हो गई मौत

Employee Dies in Office: थाईलैंड के समुत प्रकान प्रांत से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। 30 साल की मे (May) नाम की एक महिला फैक्ट्री में काम करती थी। वो बीमार थी, ऐसे में बॉसी से छुट्टी मांगी। लेकिन बॉस ने उसे जबरन ऑफिस बुला लिया। इसके बाद ऑफिस में उसकी मौत हो गई

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 28, 2024 पर 11:45 AM
बॉस ने बीमार महिला कर्मचारी को नहीं दी छुट्टी, फिर ऑफिस में काम करते हुए हो गई मौत
Employee Dies in Office: बताया जा रहा है कि महिला सिक लीव चाहती थी, लेकिन बॉस ने रिजेक्ट कर दिया था।

बीमार महिला कर्मचारी को ऑफिस जाना महंगा पड़ गया। बॉस ने बीमारी की छुट्टी रिजेक्ट कर दी थी। ऐसे में महिला को जबरन ऑफिस जाना पड़ा। इसके बाद महिला की ऑफिस में मौत हो गई। ये घटना थाईलैंड के समुत प्रकान प्रांत की बताई जा रही है। 30 साल की मे (May) नाम की एक महिला इलेक्ट्रॉनिक फैक्ट्री में काम करती थी। महिला को आंतों में सूजन की समस्या थी। वो अपना इलाज करा रही थी। इसके बाद उसकी छुट्टियां खत्म हो गई। ऐसे में महिला ने अपने बॉस से छुट्टियां बढ़ाने की अपील की थी। जिसे बॉस ने खारिज दिया। ऐसे में महिला कमर्चारी को मजबूरी में ऑफिस जाना पड़ा।

नौकरी जाने के डर से महिला ऑफिस पहुंच गई। इसके बाद वो कुछ ही देर में बेहोश गई। फिर महिला कर्मचारी की मौत हो गई। महिला के साथ काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि वो उसने मुश्किल से 20 मिनट तक ही काम किया होगा। इसके बाद डेस्क में बेहोश गई थी।

बॉस को लगा महिला कर रही है बहाना

बताया जा रहा है कि महिला ने जब बॉस से छुट्टी मांगी तो बॉस को लगा कि महिला बहाना बना रही है। लिहाजा बॉस ने कहा कि छुट्टी चाहिए तो ऑफिस आओ और मेडिकल लीव सर्टिफिकेट देकर लीव ले जाओ। 5 से 9 सितंबर तक अस्पताल में भर्ती थी। तबियत ठीक नहीं होने की वजह से छुट्टी बढाने की अपील की थी। डॉक्टरों ने महिला को छुट्टी पर रहने की सलाह दी थी। वहीं बैंकॉक की मीडिया में छपी यह खबर अप पूरी दुनिया में फैल गई है। इस घटना के बाद फिर से वर्क लाइफ बैलेंस पर बहस छिड़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें