BP Diabetes Care: खानपान से हमारी लाइफ में बड़ा बदलाव आता है। पहले लोग फल और सब्जियां खाना पसंद करते थे। लेकिन आज के जमाने में लोग जंक फूड जमकर खा रहे हैं। इसकी वजह से हेल्थ पर असर पड़ता है। ऐसे में लोग बीमारियों की चपेट में आने लगते हैं। वहीं खराब लाइफस्टाइल और गलत डाइट की वजह से लोग कोलेस्ट्रॉल के शिकार हो रहे हैं। जिसकी वजह से हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization – WHO) के मुताबिक दुनिया भर में एक अरब से ज्यादा लोग मोटापे से पीड़ित हैं। वहीं 1.28 अरब लोग हाई ब्लड प्रेशर के शिकार हैं।
42.2 करोड़ लोग डायबिटीज से पीड़ित हैं। इससे भी बड़ी चिंता की बात यह है कि डायबिटीज के कारण हर साल करीब 15 लाख लोगों की मौत हो जाती है। यानी इन तीनों क्रोनिक बीमारियों से करीब 3 करोड़ लोग प्रभावित हैं। हम आपको कुछ ऐसे टिप्स दे रहे हैं। जिससे इन गंभीर बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं।
चुकंदर को घुलनशील फाइबर का एक बड़ा स्त्रोत माना जाता है। यह नाइट्रेट का भी एक बड़ा स्त्रोत है। यह शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है।
कहते हैं कि दौड़ता हुआ घोड़ा और चलता हुआ आदमी कभी बूढ़ा नहीं होता है। रोजाना पैदल चलने से न सिर्फ हाई बीपी कंट्रोल होगा। बल्कि कई अन्य बीमारियों से भी राहत मिलेगी। नियमित रूप से पैदल चलने की आदत डाल लें। इससे एंग्जाइटी, डिप्रेशन दूर होता है। इसके साथ ही ब्लड सर्कुलेशन दुरुस्त रहता है। लिहाजा मन में हमेशा ताजगी बनी रहती है।
मोटापा हाई बीपी की सबसे बड़ी वजहों में एक है। इसलिए हमेशा मोटापे को कंट्रोल करें। मोटापा कम करने के लिए डाइट पर लगाम और ब्रिस्क एक्सरसाइज का सहारा ले सकते हैं। अगर इससे भी कम नहीं हो रहा है तो फौरन डॉक्टर से संपर्क करें।
लहसुन हाईबीपी को कम करने के लिए रामबाण इलाज है। सदियों से लहसुन का इस्तेमाल कई बीमारियों के इलाज में किया जाता है। लहसुन कोलेस्ट्रॉल और ट्राईग्लिसराइड्स को भी कम करता है।
ब्रोकली एक हाई फाइबर वाली सब्जी है। जिसमें विटामिन C सी और कैल्शियम का भंडार है। इसका हाई फाइबर कंटेंट बैड कोलेस्ट्रॉल को बॉडी को शरीर से निकालने में मदद करता है।