Sprouted Gram Benefits: रोज सुबह खाली पेट अंकुरित चने खाने से डेली लाइफ की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन्स और मिनरल्स का अच्छा सोर्स है। सस्ता होने के चलते आसानी से हर जगह मिल जाता है। काला चना और ज्यादा फायदेमंद माना गया है। अंकुरित चने का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई वायरल संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है। अगर हमारी इम्यूनिटी कमजोर है तो हम जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं।
अंकुरित चने को पाचन के लिए अच्छा माना जाता है। इतना ही नहीं इसके सेवन से खून की कमी को भी दूर किया जा सकता है। अंकुरित चनों में विटामिन A, B6 और C के साथ फाइबर, मैंगनीज, राइबोफ्लेविन, कॉपर, प्रोटीन, थियामिन, नियासिन, पैंटोथेनिक एसिड, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व भी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
ब्लड शुगर और हार्ट के लिए रामबाण
अंकुरित चने एंटीऑक्सिडेंट और एंथोसायनिन के साथ-साथ फाइटोन्यूट्रिएंट्स का बढ़िया स्रोत हैं। यही वजह है कि इनके नियमित सेवन से ब्लड वेसेल्स को हेल्दी रखने में मदद मिलती है और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम होता है जिससे हार्ट डिजीज का जोखिम घटता है। इसके अलावा इसमें घुलनशील फाइबर होते हैं। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला यह फूड ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इसके नियमित सेवन से हीमोग्लोबीन लेवल को बढ़ाता है। इसे हर रोज खाने से खून की कमी और शरीर की कमजोरी दूर होती है।
रोजाना अंकुरित चने का सेवन करने से स्किन को हेल्दी रखा जा सकता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व स्किन को खुजली और अन्य समस्याओं से बचाने में मदद कर सकते हैं। वहीं इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, आयरन, मिनरल और विटामिन्स हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। अगर आप कमजोर हड्डियों की समस्या से परेशान हैं तो डाइट में अंकुरित चने को शामिल कर सकते हैं।
कब्ज और बवासीर के लिए फायदेमंद
अंकुरित चने कार्बोहाइड्रेट और फाइबर से भरपूर होते हैं। कार्बोहाइड्रेट और फाइबर के सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। यही वजह है कि इसके नियमित सेवन से कब्ज और इससे होने वाली बवासीर रोग की रोकथाम में मदद मिल सकती है।
अंकुरित चनों में विटामिन B 6 यानी पाइरिडोक्सिन के साथ-साथ कोलीन से भरपूर होता है। चने के यह तत्व दिमाग के कामकाज को बढ़ावा देते हैं। सोचने-समझने की क्षमता में सुधार करते हैं। याददाश्त मजबूत करते हैं और एकाग्रता में भी सुधार होता है।