बिजनेस नहीं इस संकट ने उड़ा रखी थी Byju Raveendran की नींद, वाइफ ने बताया-कितने मुश्किल रहे 6 महीने  

Divya Gokulnath ने खुलासा किया कि इस साल रवींद्रन का संघर्ष प्रोफेशनल से कहीं ज्यादा पर्सनल था। वह इस साल ठीक से सो नहीं सके, क्योंकि उनके पिता लास्ट स्टेज के कैंसर से जूझ रहे थे

अपडेटेड Sep 28, 2022 पर 5:16 PM
बायजूस की कोफाउंडर दिव्या गोकुलनाथ ने मंगलवार को अपने पति बायजू रवींद्रन के लिए लिंक्डइन पर एक भावुक पोस्ट लिखी

Byjus co founder Divya Gokulnath : बायजूस की कोफाउंडर दिव्या गोकुलनाथ ने मंगलवार को अपने पति बायजू रवींद्रन के लिए लिंक्डइन पर एक भावुक पोस्ट लिखी। वित्त वर्ष 21 की एनुअल रिपोर्ट की फाइलिंग में एक साल की देरी से लेकर बढ़ता घाटा और आक्रामक सेल्स प्रैक्टिसेज को लेकर उठते सवालों के बीच बायजूस के लिए यह साल खासा मुश्किल रहा है। हालांकि, पिछले 6 महीनों से एडटेक फर्म के फाउंडर की नींद सिर्फ इन वजहों से ही नहीं उड़ी हुई है।

पिता लास्ट स्टेज के कैंसर से थे परेशान

उनकी पत्नी Divya Gokulnath (35) ने खुलासा किया कि रवींद्रन का संघर्ष प्रोफेशनल से कहीं ज्यादा पर्सनल था। गोकुलनाथ ने लिखा, “वास्तव में यह खासा मुश्किल दौर था। बिजनेस के लिहाज से उतना नहीं, जितना व्यक्तिगत स्तर पर मुश्किल था। वह इस साल ठीक से सो नहीं सके, क्योंकि उनके पिता लास्ट स्टेज के कैंसर से जूझ रहे थे।”


Byju's के सीईओ ने एंप्लॉयीज से कहा, अब दूर नहीं 2 अरब डॉलर का रेवेन्यू

अब सुकून से हैं रवींद्रन

उन्होंने कहा, बायजू अपने पिता के लिए एक सप्ताह में दो बार, तो कभी कभार तीन बार पूरी दुनिया की यात्रा कर रहे थे। गोकुलनाथ ने कहा कि उनके पति अब सुकून से हैं, क्योंकि उनके पिता की क्रिटिकल सर्जरी हो चुकी है।

अपनी भावुक लिंक्डइन पोस्ट में गोकुलनाथ ने अपने पति की खासी तारीफ की, क्योंकि वे अपनी फैमिली की खासी परवाह करते हैं, कड़ी मेहनत करते हैं और दूसरों में अच्छाई खोज ही लेते हैं। उन्होंने लिखा, “सहानुभूति उनकी सबसे बड़ी ताकत है, जो वहीं से आती है जहां से वह आते हैं।”

क्रिकेट की कमेंट्री सुनकर सीखी इंग्लिश

बायजूस के फाउंडर और सीईओ Byju Raveendran केरल के एक छोटे से गांव में पैदा हुए थे, जिनके माता-पिता दोनों टीचर थे। उनकी पत्नी के मुताबिक, उन्होंने रेडियो पर क्रिकेट कमेंट्री सुनकर अंग्रेजी सीखी और “अपने पिता के कंधों पर बैठकर गांव के एक मात्र टीवी पर पहली बार फुटबाल गेम देखा था।”

'ब्रह्मास्त्र मूवी' की तरह ही एक ब्लॉकबस्टर रिलीज है Byju's: को-फाउंडर दिव्या गोकुलनाथ

कई साल बाद उन्होंने एजुकेशन के क्षेत्र में नाम बनाने के लिए अपनी अच्छी सैलरी वाली जॉब छोड़ दी। आज, Byju’s भारत के सबसे वैल्युएबल स्टार्टअप्स में से एक है।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।