कैंसर की दुश्मन हैं ये सब्जियां, एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, जानिए कैसे करें सेवन

Cancer: बीमारी के इस दौर में कैंसर ने दुनिया भर में ऐसी जड़े जमाई हैं कि धीरे धीरे लोग इसकी चपेट में आते जा रहे हैं। ऐसे में ये ज़रूरी है कि आप खुद को कैंसर के खतरे से बचाने का हर मुमकिन तरीका अपनाएं। ऐसे में कैंसर से बचने के लिए कुछ ऐसी सब्जियां हैं, जिनका नियमित सेवन करना चाहिए

अपडेटेड Aug 03, 2023 पर 12:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Cancer: सब्जियां भी कैंसर से बचा सकती हैं। कई सब्जियों में ऐसे शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो कैंसर कोशिकाओं को पनपने से रोकते हैं

Cancer: दुनिया भर में कई जानलेवा बीमारियों में से एक कैंसर भी है। जिसकी काट ढूंढ पाना अभी तक भी मुमकिन नहीं हो सका है। ऐसे में अपने खान-पान का ख्याल रखते हुए खुद को कैंसर के खतरे से बचाना बेहद ज़रूरी है। कैंसर कई तरह का होता है। सभी अलग-अलग तरीके से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचाते हैं। कैंसर अचानक होने वाली बीमारी नहीं है। यह शरीर में धीरे-धीरे बढ़ने वाला रोग है। बेशक मौजूदा समय में कैंसर के लिए कई दवाएं और मेडिकल उपचार हैं, लेकिन इससे बचने का सबसे बढ़िया तरीका लक्षणों को समय पर पहचान लेना और सही इलाज ही है।

कैंसर से बचाव के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। रोजाना खाई जाने वाली कुछ सब्जियों में भी कैंसर की रोकथाम वाले गुण पाए जाते हैं। चलिए जानते हैं किन सब्जियों के सेवन से आपको कैंसर से बचने में मदद मिल सकती है।

कैंसर के मरीज करें लहसुन का सेवन


लहसुन का सब्जी में तड़का लगाते हैं। वही लहसुन आपको कैंसर के खतरे से बचा सकता है। लहसुन में सल्फर पाया जाता है। जिससे इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद मिलती है। अगर इम्यून सिस्टम मज़बूत रहेगा तो वो कैंसर के साथ-साथ सभी छोटी-बड़ी बीमारियों से आपको बचा सकता है। इसके अलावा, लहसुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और सल्फर ट्यमूर को बढ़ने से भी रोकते हैं।

टमाटर से कैंसर का जोखिम होता है कम

टमाटर 'लाइकोपीन' का बहुत अच्छा सोर्स होता है। लाइकोपीन एक विशेष एंटीऑक्सीडेंट है जो अल्फा कैरोटिन, बीटा कैरोटिन और विटामिन E से भी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। लाइकोपीन आपका फेफड़ों के कैंसर, पेट के कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर जैसे कई तरह के कैंसरों से बचाव करता है।

कैंसर के मरीजों के लिए करौंदा है रामबाण, दिल रहेगा चकाचक, जानिए कैसे करें सेवन

कैंसर से बचाव के लिए बींस का करें सेवन

बीन्स में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है। कई स्टडी में कहा गया है कि फाइबर से भरपूर चीजों के सेवन से कोलोरेक्टल कैंसर से बचने में मदद मिल सकती है। एक स्टडी में यह भी बताया गया है कि सूखे बीन्स का सेवन करने से ट्यूमर बनने का जोखिम कम होता है। चूहों पर की गई एक स्टडी में पाया गया कि उन्हें ब्लैक बीन्स खिलाने से उनमें कैंसर कोशिकाओं के विकास को 75 फीसदी तक थम गया था।

कैंसर में गाजर है बेहद फायदेमंद

कई स्टडी में कहा गया है कि गाजर खाने से कि तरह के कैंसर का खतरा कम हो सकता है। गाजर खाने से पेट के कैंसर का खतरा 26 फीसदी तक कम हो सकता है। इतना ही नहीं, इससे प्रोस्टेट कैंसर के विकास को 18 फीसदी कम हो सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।