Credit Cards

कैंसर के मरीजों के लिए करौंदा है रामबाण, दिल रहेगा चकाचक, जानिए कैसे करें सेवन

Karonda Benefits: करौंदा सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेद में यह अमृत के समान है। करौंदा एक झाड़ीदार पौधा होता है। इसके फल का इस्तेमाल सब्जी और अचार बनाने के लिए किया जाता है। यह अमूमन राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हिमालय के क्षेत्रों में पाया जाता है। यह सफेद और हल्के लाल और गुलाबी रंग के होते हैं

अपडेटेड Aug 02, 2023 पर 2:22 PM
Story continues below Advertisement
Karonda Benefits: करौंदा स्वाद में बेहद खट्टा होता है। इसमें कैल्शियम भारी मात्रा में पाया जाता है

Karonda Benefits: गर्मी और बारिश के मौसम में बाजार में करौंदा आपको जरूर दिखाई देगा। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। आयुर्वेद में इसे अमृत कहा गया है। डायबिटीज, कैंसर, हार्ट जैसी बीमारियों के लिए यह किसी दवा से कम नहीं है। यह एक खट्टा फल होता है, जिसे अंग्रेजी में क्रेनबेरी (cranberry) कहते हैं। करौंदे को फल और सब्जी दोनों तरह से खाया जाता है। करौंदे के फलों का इस्तेमाल सब्जी और अचार के लिए किया जाता है। ये एक झाड़ी नुमा पौधा होता है। इसका वैज्ञानिक नाम कैरिसा कैरेंडस (Carissa carandus) है।

करौंदा सीजनल फल है। इसे इस सीजन में खाने से हेल्थ के लिए काफी फायदा होता है। इसमें ढेर सारे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन C, B और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। करौंदा को डाइट में शामिल करने से कई बीमारियों की छुट्टी हो जाएगी। यह सफेद और हल्के लाल और गुलाबी रंग के होते हैं। इसका स्वाद खाने में बेहद खट्टा होता है। इसका इस्तेमाल लोग चटनी, जैम और जूस के रूप में भी करते हैं। बहुत से लोग करौंदे को मुरब्बे के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं।

कैंसर के लिए रामबाण है करौंदा


करौंदा एंटीबॉयटिक का अच्‍छा स्रोत माना जाता है। इसमें आयोडीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। करौंदा की हमेशा हरी-भरी रहने वाली झाड़ी होती है। इसके फल, पत्तियों और जड़ की छाल से दवाएं बनाई जाती हैं। करौदें के फल पकने के बाद काले पड़ जाते हैं। ऐसे में इसे कृष्णपाक फल भी कहते हैं। करौंदा में प्रोंथोसाइनिडिन अधिक मात्रा में पाया जाता है। ये कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। इसमें एंटी कैंसर गुण होते हैं। ये कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ने से रोकने का काम करते हैं। यह अमूमन राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हिमालय के क्षेत्रों में पाया जाता है।

Cancer Symptoms: इस वजह से बढ़ रहे हैं Lung Cancer के मरीज, तुरंत हो जाएं सतर्क, जानिए कैसे करें बचाव

करौंदा दिल को रखे दुरुस्त

करौंदा का जूस दिल की बीमारियों में भी बहुत फायदा देता है। इसके नियमित सेवन से हाई कोलेस्ट्रॉल की छुट्टी हो जाती है। इससे हार्ट अटैक की संभावना काफी हद तक कम किया जा सकता है।

करौंदे के सेवन से चेहरे में आएगी चमक, हड्डियां होंगी मजबूत

करौंदा में कैल्शियम भारी मात्रा में पाया जाता है। इससे हड्डियां मजबूत होती है। इसके सेवन से स्किन में ग्लो आता है। करौंदा के सेवन से बाल काले घने और चमकदार होते हैं। यह बालों की ग्रोथ के लिए बेहद फायदेमंद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।